कांग्रेस ने कृषि बिल के विरोध में ट्रैक्‍टरों पर निकाली रोष रैली, मुकेश ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना

Agriculture Bill नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा केंद्र की मोदी सरकार ने अब किसानों से धक्का करने का प्रयास किया है इसका परिणाम भाजपा को भुगतना होगा। अब तक रेलवे वायुसेवा और कई क्षेत्रों के निजीकरण और उन्हें बेचने के प्रयासों को लेकर कांग्रेस विरोध दर्ज करवाती रही है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 03:01 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 03:01 PM (IST)
कांग्रेस ने कृषि बिल के विरोध में ट्रैक्‍टरों पर निकाली रोष रैली, मुकेश ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना
हरोली में कृषि बिल के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता। जागरण

ऊना, जेएनएन। नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा केंद्र की मोदी सरकार ने अब किसानों से धक्का करने का प्रयास किया है, इसका परिणाम भाजपा को भुगतना होगा। अब तक रेलवे, वायुसेवा और कई क्षेत्रों के निजीकरण और उन्हें बेचने के प्रयासों को लेकर कांग्रेस विरोध दर्ज करवाती रही है। लेकिन अब तो भाजपा ने किसानों पर ही हाथ डाल दिया है। मुकेश अग्निहोत्री हरोली ब्लाॅक कांग्रेस की ओर से कांगड़ में किसान आक्रोश रैली को संबोधित कर रहे थे। मुकेश ने कहा वह दिन दूर नहीं है, जब किसान की फसलों के दाम पूंजीपति तय करेंगे। मोदी सरकार द्वारा कृषि विधेयक में किसानों के हित सुरक्षित रखने की कोई बात दर्ज नहीं की है। ऐसा कानून बनाया गया है कि अडानी और अंबानी जैसे पूंजीपतियों को इसका लाभ मिल सके।

किसान अब तक पूरी तरह से स्वतंत्र थे, लेकिन उनकी स्वतंत्रता और उनके संरक्षण को लेकर कुछ भी इस कृषि बिल में शामिल नहीं किया गया है। सीधे तौर पर किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने कहा जैसे किसानों को इस बिल के बारे में जानकारी प्राप्त होगी वे विरोध के लिए सामने आने लगेंगे।

पड़ोस के पंजाब राज्य में कैप्टन सरकार ने किसानों के आंदोलन को खुला समर्थन किया है। उन्हें मालूम है कि केंद्र द्वारा अब देश के प्रमुख वर्ग पर हाथ डाला है, इससे किसान चुप नहीं रहेंगे। मुकेश ने कहा केंद्र सरकार के इस किसान विरोधी बिल को लेकर केंद्रीय मंत्री जो अकाली दल से संबंधित थी, उन्होंने इस्तीफा दे दिया। यहां तक कि उनकी पार्टी ने समर्थन वापस ले लिया है।

उन्हें मालूम है कि किसानों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आत्मघाती है। उन्होंने कहा कांग्रेस पूरी तरह से किसानों के साथ है और इस बिल को लेकर केंद्र से महज यह मांग कर रही है कि बिल में किसानों के हित को सुरक्षित रखने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य का निर्धारण भी शामिल किया जाए। इस अवसर पर कांग्रेस और किसानों ने

कांगड़ से हरोली तक ट्रैक्टरों पर रोष रैली निकालकर प्रदर्शन किया।

chat bot
आपका साथी