कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा बोले, अब चार साल बाद सरकार से वादे नहीं, जनता को काम चाहिए

Congress MLA Rajinder Rana विधायक राजेंद्र राणा ने कहा गलती करने के बाद उसे सुधार लें तो प्रदेश के लोग माफ कर देते हैं लेकिन वर्तमान सरकार में भूल-सुधार की गुंजाइश ही नहीं है। चार साल बाद वादे नहीं जनता को काम चाहिए।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 08:16 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 08:16 AM (IST)
कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा बोले, अब चार साल बाद सरकार से वादे नहीं, जनता को काम चाहिए
विधायक राजेंद्र राणा ने कहा गलती करने के बाद उसे सुधार लें तो प्रदेश के लोग माफ कर देते हैं

शिमला, जागरण संवाददाता। Congress MLA Rajinder Rana, विधायक राजेंद्र राणा ने कहा गलती करने के बाद उसे सुधार लें तो प्रदेश के लोग माफ कर देते हैं, लेकिन वर्तमान सरकार में भूल-सुधार की गुंजाइश ही नहीं है। चार साल बाद वादे नहीं, जनता को काम चाहिए। उपचुनाव में ही संबंधित क्षेत्रों की सरकार को याद क्यों आई। सरकार घबराई हुई है और अब फिर से उपचुनाव वाले क्षेत्रों में घोषणाएं कर रही है। गलतियों के साथ झूठे वादे कर अपने हित साधने की सरकार की आदत बन चुकी है। राजेंद्र राणा ने कहा कि धर्मशाला और पच्‍छाद विधानसभा क्षेत्र में भी प्रदेश सरकार की ऐसी ही कथनी करनी रही है और अब एक लोकसभा व तीन विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में भी सरकार उसी परंपरा को निभा रही है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भाग लेने से पहले राणा ने कहा कि प्रदेश के ऊपर हजारों करोड़ रुपये का कर्ज है, ऐसे में  सरकार को स्वीकृत कार्य पूरे करने चाहिए, न कि खोखली घोषणाएं।

मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में दमखम से उतरेगी कांग्रेस

रामपुर बुशहर। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने मिशन बूथ मजबूत करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर व ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक रामपुर विधानसभा क्षेत्र के डंसा, शहरी व दत्तनगर जोन में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष साहिब सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में दमखम के साथ मैदान में उतरने की बात कही। बैठक से पहले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ङ्क्षसह की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया।

अध्यक्ष साहिब सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुटता बनाए रखनी है, तभी मिशन 2022 फतह किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि समूचे देश व प्रदेश में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से आमजन त्रस्त है। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को भाजपा सरकार की नीतियों से अवगत करवाएं।

इस मौके पर उपाध्यक्ष आत्मा राम केदारटा, महासचिव प्रेम शर्मा, ललित मोहन शर्मा, वीरेंद्र, प्रवक्ता ध्रुव शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यभूषण, खेल चंद नेगी, पवन हुडन, शहरी जोन अध्यक्ष संजय मेहता, दत्तनगर जोन अध्यक्ष ओम प्रकाश, प्रेम लाल नेगी, पूज्यदेव शर्मा, निरंजन शर्मा, देवी चंद गौतम, रूपदास शर्मा, लेखराज नेगी, चरण दास, दिनेश शर्मा, रंजना शर्मा, लता शर्मा, लीलावती, नीलमा, भूषण शर्मा, दुर्गा सिंह, बीर सिंह, दुष्यंत मेहता, हरबंस गुप्ता, दुर्गा सिंह, महेश, नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी