कांग्रेस नेताओं ने साइकिल चला पेट्रो पदार्थों की मूल्यवृद्धि का किया विरोध

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने देश मे पेट्रोल डीजल गैस की बढ़ते मूल्यों के विरोध में प्रदेशव्यापी सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए सरकार से जनहित में इस मूल्यवृद्धि को वापस लेने की मांग की है। कांग्रेस ने चेतावनी देते हुए कहा कि कोरोना के चलते यह आंदोलन सांकेतिक किया गया है।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 07:34 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 07:34 PM (IST)
कांग्रेस नेताओं ने साइकिल चला पेट्रो पदार्थों की मूल्यवृद्धि का किया विरोध
शिमला में सााइकिल चलाकर पेट्रो पदार्थों की मूल्यवृद्धि का किया विरोध करते कांग्रेस नेता। जागरण

शिमला, जागरण संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने देश मे पेट्रोल, डीजल, गैस की बढ़ते मूल्यों के विरोध में प्रदेशव्यापी सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए सरकार से जनहित में इस मूल्यवृद्धि को वापस लेने की मांग की है। कांग्रेस ने चेतावनी देते हुए कहा कि कोरोना के चलते यह आंदोलन सांकेतिक किया गया है। आने वाले समय में अगर सरकार इस मूल्यवृद्धि को वापस नहीं लेती है तो बड़ा जनांदोलन छेड़ा जाएगा।

इस सांकेतिक प्रदर्शन के दौरान पार्टी सह प्रभारी संजय दत्त, कुलदीप ङ्क्षसह राठौर, मुकेश अग्निहोत्री, विधायक अनिरुद्ध ङ्क्षसह के अतिरिक्त शिमला जिला ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा, शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से कैथू पेट्रोल पंप तक साइकिल चलाकर गए।

कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन सभी जिलों व ब्लाकों में कोरोना के प्रोटोकाल का पालन करते हुए पेट्रोल पंपों के आगे प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों से गरीब व आम लोग परेशान है। एक तरफ कोरोना की मार दूसरी तरफ बढ़ती महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने गरीबो की गाढ़ी कमाई को लूटकर अमीरों व धन्ना सेठों करोड़ों के कर्ज माफ कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार किसान विरोधी है और कांग्रेस गरीबों व किसानों के हको की लड़ाई से पीछे नही हटेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश को बताए कि उसने यह पैसा कहां खर्च किया। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप ङ्क्षसह राठौर ने कहा कि पूरे प्रदेश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कहीं भी कोविड नियमों का पालन नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के मूल्यों में भारी गिरावट जारी है तो दूसरी ओर देश मे हर रोज इसके मूल्यों बढ़ाए जा रहे हैैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम व गरीब लोग परेशान है और सरकार को इसकी कोई ङ्क्षचता नही है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सरकार पर आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई से लोग त्रस्त है। सत्ता में बैठी भाजपा सरकार महंगाई दूर करने के वायदे से सत्ता में आई थी। उसका यह वायदा पूरी तरह झूठा साबित हुआ है। महंगाई के सारे रिकार्ड टूट रहे हैैं। पेट्रोल, डीजल हो या गैस या खाने के तेल, दालें, हो या अन्य खाद्यान्न सभी के मूल्य बढऩे से लोग महंगाई की मार झेल रहे है।

chat bot
आपका साथी