कांग्रेस नेताओं की परिवारवाद के खिलाफ ललकार

फतेहपुर उपचुनाव में भाजपा ही नहीं कांग्रेस के बीच भी किसी विशेष व्यक्ति को टिकट का विरोध हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 09:43 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 09:43 PM (IST)
कांग्रेस नेताओं की परिवारवाद के खिलाफ ललकार
कांग्रेस नेताओं की परिवारवाद के खिलाफ ललकार

जागरण टीम, फतेहपुर/धमेटा : फतेहपुर उपचुनाव में भाजपा ही नहीं कांग्रेस के बीच भी किसी विशेष व्यक्ति को टिकट देने को लेकर विरोध के स्वर मुखर हैं। भाजपा ने इसे शांत करने की कोशिश की है लेकिन कांग्रेस नेताओं ने भी टिकट के लिए आवाज बुलंद की है।

सोमवार को फतेहपुर के गारन में हुई बैठक में पूर्व कांग्रेस नेत्री रीता गुलेरिया, पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव चेतन चंबियाल, पूर्व जिला डेलीगेट निश्वार सिंह व राजपूत सभा फतेहपुर के अध्यक्ष राधव पठानिया ने कांग्रेस परिवारवाद की राजनिति खत्म करे और नए चेहरे को यहां मौका दे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बड़ा वर्ग

स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया के बेटे भवानी सिंह पठानिया को टिकट देने की शुरू से पैरवी की जा रही है और हाईकमान भी इशारों में उन्हें फतेहपुर उपचुनाव का चेहरा होने के संकेत दे चुका है। इसका कांग्रेस टिकट के चाहवान लगातार विरोध कर रहे हैं, जो कि सोमवार को मुखर भी हुआ है।

रीता गुलेरिया ने निकाला रोड शो

आरके मेहरा, धमेटा

पूर्व कांग्रेस नेत्री रीता गुलेरिया ने सोमवार सुबह धमेटा से गारन तक 100 गाड़ियों व करीब 50 बाइक के साथ रोड शो निकलकर हाईकमान से टिकट की दावेदारी जताई। उन्होंने अपनी आवाज कार्यकर्ताओं के साथ एक मंच पर भी रखी है। उन्होंने कहा कि हाईकमान ऐसे व्यक्ति को टिकट न दे, जिसने कभी पार्टी की सेवा नहीं की है। चेतन चंबियाल, निश्वार सिंह, राघव पठानिया व रीता गुलेरिया ने कहा कि वे परिवारवाद के खिलाफ हैं। पार्टी किसी भी कार्यकर्ता को टिकट दे तो वे उसके साथ चलेंगे। उन्होंने हमेशा पार्टी के लिए काम किया है और आगे भी करते रहेंगे। हमें जनता की सेवा के लिए किसी पद की जरूरत नहीं है लेकिन पार्टी में परिवारवाद सहन नहीं किया जाएगा। जिसने एक दिन भी पार्टी के लिए काम नहीं किया उसे पैराशूट की तरह टिकट देकर कैसे कार्यकर्ताओं के सिर पर बिठाया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी