जिला कांग्रेस कमेटी सह संयोजक वंदना का आरोप, प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार फेल

Congress Blame on BJP जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी की सह संयोजक कुमारी वंदना ने आरोप लगाया कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार फेल हो चुकी है। जनता के काम नहीं हो रहे हैं और कर्मचारी भी त्रस्त हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 12:14 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 12:14 PM (IST)
जिला कांग्रेस कमेटी सह संयोजक वंदना का आरोप, प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार फेल
जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी की सह संयोजक कुमारी वंदना

भवारना, जेएनएन। जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी की सह संयोजक कुमारी वंदना ने आरोप लगाया कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार फेल हो चुकी है। जनता के काम नहीं हो रहे हैं और कर्मचारी भी त्रस्त हैं। उन्‍होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार राजस्व विभाग व सरकारी कर्मचारियों व आम जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। जिला कांगड़ा में कानूनगो के 44 रिक्त पदों को भरने के लिए 21 दिसंबर 2020  हिमाचल प्रदेश संयुक्त परिवार एवं कानूनगो महासंघ की हंसराज चौहान निदेशक भू अभिलेख हिमाचल प्रदेश की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई थी।

जिला कांगड़ा के डीसी के माध्यम से भी पटवारियों ने सरकार के पास अपने मांग विभागीय पदोन्नति के लिए 6 वर्ष की सेवा अवधि में अनुबंध काल को शामिल करने की मांग रखी थी और इस मांग के संबंध में अध्यक्ष ने संघ को अवगत करवाया गया कि पटवारी की भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के संशोधन के लिए मामला सरकार से उठाया गया था, जो सरकार ने तीन दिसंबर को अस्वीकृत किया है।

कानूनगो की कमी दूर करने के लिए छह साल की सेवा शर्त में दो वर्ष की छूट दे दी जाए। वंदना ने मांग की है कि कर्मचारियों व आम जनता की मांग को पूरा किया जाए।

chat bot
आपका साथी