हिमाचली बेरोजगार घूम रहे और बिहार व उत्‍तर प्रदेश के युवाओं को नौकरी बांट रही सरकार : कांग्रेस

Himachal Employment Issue भाजपा के डबल इंजन की सरकार फेल हो चुकी है। जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार बिहार व उत्तर प्रदेश के युवाओं को नौकरियां बांट रही है। गैर हिमाचलियों को नौकरियां दे रही है जबकि यहां हिमचाल प्रदेश में बेरोजगारों की लाइनें लगी हुई हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 11:43 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 11:43 AM (IST)
हिमाचली बेरोजगार घूम रहे और बिहार व उत्‍तर प्रदेश के युवाओं को नौकरी बांट रही सरकार : कांग्रेस
गैर हिमाचलियों को नौकरियां दे रही है जबकि यहां हिमचाल प्रदेश में बेरोजगारों की लाइनें लगी हुई हैं।

डाडासीबा, संवाद सूत्र। Himachal Employment Issue, भाजपा के डबल इंजन की सरकार फेल हो चुकी है। जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार बिहार व उत्तर प्रदेश के युवाओं को नौकरियां बांट रही है। गैर हिमाचलियों को नौकरियां दे रही है जबकि यहां हिमचाल प्रदेश में बेरोजगारों की लाइनें लगी हुई हैं। इस तरफ प्रदेश सरकार व प्रदेश के मंत्री नहीं देख रहे हैं। हिमाचली हितों को दरकिनार कर गैर हिमाचली लोगों को नौकरी देना प्रदेश के युवाओं के साथ कुठाराघात है। परागपुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जसवां परागपुर व पूर्व कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने कहा एक तो प्रदेश में बेरोजगारी है ऊपर से नौकरी दी तो वह भी गैर हिमाचली लोगों को। यह हिमाचली लोगों के साथ अन्याय हैं।

मनकोटिया ने जयराम सरकार व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर से पूछा क्या हिमाचल के युवा इतने भी योग्य नहीं दिख रहे भाजपा सरकार को कि उनको अपने प्रदेश में नौकरी भी मिल सके। उन्होंने तीखा निशाना साधते हुए सवाल उठाया कि उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर उत्तर प्रदेश व बिहार के मंत्री हैं या हिमाचल के।

उन्होंने कहा कि महंगाई अपने चरम पर पहुंच चुकी है, लोगों को दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल हो रहा है। भाजपा जो भी वायदे करके जनता से करके सत्ता में आई थी वह वायदे पूरे नहीं हो सके हैं। जनता त्राही त्राही कर रही है लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्‍यान ही नहीं है।

chat bot
आपका साथी