कृषि कानून पर भ्रम फैला रही कांग्रेस : बिक्रम ठाकुर

संवाद सूत्र जसवां परागपुर उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा है कि कृषि कानून

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 09:54 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 09:54 PM (IST)
कृषि कानून पर भ्रम फैला रही कांग्रेस : बिक्रम ठाकुर
कृषि कानून पर भ्रम फैला रही कांग्रेस : बिक्रम ठाकुर

संवाद सूत्र, जसवां परागपुर : उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा है कि कृषि कानून के संबंध में कांग्रेस किसानों में भ्रम फैला रही है, जबकि कृषि कानून का न्यूनतम समर्थन मूल्य से कोई लेना-देना ही नहीं है। एमएसपी मूल्य मिलता रहा है और भविष्य में भी मिलता रहेगा।

सोमवार को कोटला बेहड़ में यूथ क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत बिक्रम ठाकुर ने कहा कि मंडी व्यवस्था भी पहले की तरह जारी रहेगी। किसान अपनी फसल कहीं भी किसी को भी बेच सकते हैं और बड़ी कंपनियों के साथ जुड़ कर ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस नेताओं पर कोरोना संकटकाल में अपनी ही पार्टी को लूटने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने आपदा में भी सभी हदें पार करते हुए आलाकमान को 12 करोड़ का बिल थमा दिया। कांग्रेस से कभी भी आम जनता के भले की अपेक्षा नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने ढाई साल के भीतर विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं तथा विभिन्न प्रकार की जन कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर लागू की हैं, जिसका लाभ आम जनमानस को मिल रहा है। भाजपा कांग्रेस से हर मुद्दे पर चर्चा करने से कभी भी पीछे नहीं हटी है। इससे पूर्व उन्होंने युवा क्लब को खेल सामग्री किट, मास्क तथा सैनिटाइजर वितरित किए तथा कहा कि कोटला बेहड़ विद्यालय में 20 लाख की लागत से बास्केटबाल मैदान और व्यायाम शाला का निर्माण करवाया जाएगा। इस मौके पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्ष पूरी, बीडीओ परागपुर कंवर सिंह, हरबंस कालिया, संजीव शर्मा, रुपिद्र डैनी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी