वीरभद्र सिंह के प्रदेश दौरे के निर्णय पर कांग्रेस खुश

विकास खंड पंचरुखी के भुआना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक कांग्रेस पेंशनर विभाग जिला पालमपुर के अध्यक्ष रणजीत शास्त्री की अध्यक्षता में हुई। वीरभद्र कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए हिमांचल प्रदेश का दौरा करेंगे।

By Richa RanaEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 09:56 AM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 09:56 AM (IST)
वीरभद्र सिंह के प्रदेश दौरे के निर्णय पर कांग्रेस खुश
वीरभद्र सिंह के प्रदे दौरे से कांग्रेस पार्टी को बहुत मजबूती मिलेगी।

पालमपुर, जेएनएन। विकास खंड पंचरुखी के भुआना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक कांग्रेस पेंशनर विभाग जिला पालमपुर के अध्यक्ष रणजीत शास्त्री की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पूर्व प्रधान कैलाशपुर रमेश भाऊ जो पंचयात समिति के अध्यक्ष भी रहे ने कहा कि आज जो ग्रामीण विकास के लिए मनरेगा व अन्य वित आयोगों के माध्यम से जो अथाह धन राशि केंद्र से आ रही है ये उनकी देन है।

इसी पर रणजीत शास्त्री ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के उस बयान का स्वागत किया है कि वे अब अब भी कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए हिमांचल प्रदेश का दौरा करेंगे। ऐसे करने से कांग्रेस पार्टी को बहुत मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा है की हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने वीरभद्र सिंह के आदेश अनुसा पंचायत प्रतिनिधियों को मान देय देने का निर्णय लिया था जो की आज पुरे देश में लागू है। उपस्थित जन समूह ने एक मत में पारित प्रस्ताव में वीरभद्र सिंह की सराहना करते हुए कहा कि अगर इरादे हो अनेक इच्छा शक्ति बलबान हो दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है। इस मौके पर राजेश, बिहारी लाल, कुसुम, सुरेश कुमार, पूजा, वीना, विपिन, अजय कुमार, ज्योति, रणवीर, जयराम व संजीव कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी