हर मोर्चे पर विफल रही कांग्रेस : बिक्रम

संवाद सहयोगी जसवां परागपुर उद्योग परिवहन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 03:48 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 03:48 AM (IST)
हर मोर्चे पर विफल रही कांग्रेस : बिक्रम
हर मोर्चे पर विफल रही कांग्रेस : बिक्रम

संवाद सहयोगी, जसवां परागपुर : उद्योग, परिवहन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार में ही नहीं बल्कि विपक्ष में भी विफल रही है। कांग्रेस का अधिकांश समय कोर्ट में ही व्यतीत हुआ है। उन्होंने वीरवार को खंड विकास कार्यालय परागपुर में पंचायत प्रधानों को मास्क व सैनिटाइजर बांटे। साथ ही सिविल अस्पताल गरली में एंबुलेंस सेवा शुरू की।

उन्होंने कहा, कोरोना संकट के कारण वर्तमान सरकार को अपेक्षा अनुसार कार्य करने का मौका नहीं मिला अन्यथा प्रदेश में उद्योग स्थापित करने के निर्धारित लक्ष्य को अवश्य पूरा कर लिया होता। बकौल बिक्रम, सरकार को बदनाम करने के प्रयास में कांग्रेस की खुद की छवि धूमिल हुई है। आलाकमान को खर्चे से संबंधित भेजे गए फर्जी बिल इसका प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना को नियंत्रित करने में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराहनीय फैसले लिए हैं। कहा कि तालमेल न होने से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का कुनबा पूरी तरह से बिखरता जा रहा है। एक-दूसरे को नीचा दिखाने के लिए कांग्रेस की आपसी लड़ाई चरमसीमा पर पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा आरा चौक से जौड़बड़ सड़क के लिए के विस्तारीकरण के लिए आठ करोड़ 39 लाख रुपये की मंजूरी मिली है।

chat bot
आपका साथी