कांग्रेस ने माना हुआ नुकसान, पर सुधारेगी स्थिति

नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने अपनी हार स्वीकार की है और इस स्थिि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 04:26 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 04:26 PM (IST)
कांग्रेस ने माना हुआ नुकसान, पर सुधारेगी स्थिति
कांग्रेस ने माना हुआ नुकसान, पर सुधारेगी स्थिति

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने अपनी हार स्वीकार की है और इस स्थिति को विधानसभा चुनाव में सुधारने का संकल्प भी लिया है। कांग्रेस को नगर निगम धर्मशाला के चुनाव में स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में पूर्व में कांग्रेस की पहली महापौर रही रजनी की शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात ने भी उसकी मुश्किलों को बढ़ाया है। वह वार्ड 15 खनियारा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीती हैं। चुनाव परिणाम के दो दिन बाद वह शिमला में मुख्यमंत्री से मिली हैं। इससे कांग्रेस के महापौर व उप महापौर पद के लिए किए जा रहे जोड़-तोड़ को भी धक्का लगा है। रजनी जीत के बाद क्यों मुख्यमंत्री से मिली हैं, कांग्रेस के पास इसका कोई जवाब नहीं है। रजनी इस बार भी कांग्रेस की टिकट से चुनाव मैदान में उतरी थीं।

17 वार्डों वाले नगर निगम धर्मशाला में भाजपा के पास भी स्पष्ट बहुमत नहीं था लेकिन परिणाम के अगले दिन पार्टी ने रुठे सर्वचंद को मनाया और नगर निगम में महापौर व उपमहापौर बनाने के लिए अपनी संख्या को भी पूरा कर लिया है। भाजपा अब भी चाहती है कि अधिक पार्षद उसके खाते में हों। रजनी पूर्व शहरी विकास मंत्री की खास भी रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात को औपचारिक बताया है।

--------

नगर निगम धर्मशाला में कांग्रेस बहुमत के साथ नहीं जीत पाई है लेकिन मतदान का आंकड़ा ज्यादा पार्टी के पक्ष में है। अब भाजपा पार्षदों की खरीदो-फरोख्त में जुट गई है। कांग्रेस महापौर व उपमहापौर पद पर काबिज नहीं भी होती है तब भी उसके पार्षद विपक्ष में अच्छी भूमिका निभाएंगे। कांग्रेस अपनी हार के कारणों पर मंथन करेगी। चुनाव में सरकार ने सत्ता व धनबल का प्रयोग किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को उनके गृह क्षेत्र मंडी में जीत के लिए बधाई। सरकार ने चुनाव में जनता से जो वादे किए थे उन्हें पूरा किया जाए।

-डा. राजेश शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस कमेटी

--------------------

कांग्रेस ने उपचुनाव के बाद अपनी स्थिति में बड़ा सुधार किया है। विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूत स्थिति में होगी, क्षेत्र की जनता ने यह संदेश दे दिया है। कांग्रेस अपने दो आजाद सहयोगियों के साथ सात सीटों पर चुनाव जीती है और 33.91 फीसद से अधिक मतदान जनता ने पार्टी के पक्ष में किया है। जनता ने पार्टी के सभी पुराने चेहरों पर विश्वास जताया है। जहां भी खामियां रही हैं, उसकी जिम्मेदारी लेता हूं। भविष्य में पार्टी व संगठन और मजबूत हो, इस दिशा में विशेष प्रयास किए जाएंगे। सरकार ने नगर निगम चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक को उतारा था और पूरी ताकत झोंक दी थी। इसके बावजूद कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है। रजनी निजी कार्य को लेकर मुख्यमंत्री से मिली हैं। वह पहले भी कांग्रेस की थीं और आगे भी रहेंगी।

-सुधीर शर्मा, पूर्व शहरी विकास मंत्री

chat bot
आपका साथी