राजेश धर्माणी की अध्यक्षता में कांग्रेस ने बनाई चार्जशीट कमेटी

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश सरकार की अनियतिताओं की चार्जशीट बनाने के लिए सोमवार को पांच संसदीय कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व विधायक राजेश धर्माणी को बनाया गया है।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 10:11 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 10:11 PM (IST)
राजेश धर्माणी की अध्यक्षता में कांग्रेस ने बनाई चार्जशीट कमेटी
कांग्रेस की चार्जशीट कमेटी के अध्यक्ष राजेश धर्माणी। फाइल फोटो

शिमला, जागरण संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश सरकार की अनियतिताओं की चार्जशीट बनाने के लिए पांच संसदीय कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व विधायक राजेश धर्माणी को बनाया गया है। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, बुद्धि ङ्क्षसह ठाकुर, विनोद सुल्तानपुरी को सदस्य व विधायक आशीष बुटेल इस समिति का सचिव सदस्य बनाया है।

प्रदेश महासचिव रजनीश किमटा ने बताया कि यह कमेटी प्रदेश सरकार की नाकामियों और भ्रष्टाचार को चार्जशीट में शामिल करेगी। सुखविंदर सिंह सुक्खू जब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे उस वक्त भी चार्जशीट कमेटी गठित की थी। प्रदेश भाजपा सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद कांग्रेस ने चार्जशीट तैयार कर राज्यपाल को सौंपी थी। किमटा ने कहा कि चार्जशीट में कई बड़े चेहरे बेनकाब होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो वादे किए थे उनमें से किसी को भी पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार में कई घोटाले हुए हैं। सभी आरोपों को पूरे तथ्यों के साथ चार्जशीट में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कमेटी जल्द ही अपना काम करना शुरू कर देगी।

कांग्रेस ने बनाया जंबो मीडिया विभाग

प्रदेश कांग्रेस ने मीडिया विभाग का विस्तार कर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रजनीश किमटा ने बताया कि वरिष्ठ प्रवक्ता पूर्व विधायक कुलदीप ङ्क्षसह पठानिया, सोहन लाल ठाकुर, संजय रत्न व नरेश चौहान और दीपक शर्मा को बनाया गया है। आइएन मेहता को मीडिया समन्वयक बनाया गया है। प्रवक्ताओं में डा. राजेश शर्मा, जितेंद्र शर्मा, प्रेम कौशल, अलका नंदा, अमन सेठी, इंदु पटियाल, विजय डोगरा, जयकुमार आजाद, प्रदीप वर्मा, किरण धांटा, कुशल जेठी, अजित कुमार नैहरिया, नरेश ठाकुर, सुदर्शन शर्मा, तेजस्वी शर्मा, प्रिया शर्मा, अभिषेक राणा शामिल हैं। मीडिया पैनल में केशव नायक, सौरभ चौहान, विनय शर्मा, आकाश शर्मा, मोनीता चौहान, शगुन दत्र्त, भारती चौधरी व सूर्य वोरिश को शामिल किया है।

chat bot
आपका साथी