महंगाई के खिलाफ जोगेंद्रनगर में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

जोगेंद्रनगर शहर में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ रोष रैली निकाली ओर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी बोले केंद्र ओर प्रदेश में भाजपा सरकारों में मंहगाई पर नियंत्रण नहीं रहा है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 01:06 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 01:06 PM (IST)
महंगाई के खिलाफ जोगेंद्रनगर में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
जोगेंद्रनगर शहर में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ रोष रैली निकाली है। कां

राजेश शर्मा, जोगेंदर नगर। जोगेंद्रनगर शहर में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ रोष रैली निकाली है। कांग्रेस के इस प्रदर्शन में बडे दिग्गज नेता भी मौजूद रहे यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी बोले केंद्र ओर प्रदेश में भाजपा सरकारों में  मंहगाई पर नियंत्रण नहीं रहा है। रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें आसमान छू रही हैं। राशन के बेहताशा दाम गरीब जनता का लहू पी रहे।

शहर बस अडडा परिसर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जीवन ठाकुर ने कहा कि सरकार की करनी ओर कथनी में फर्क रहा है। युवाओं को रोजगार देने में प्रदेश ओर केंद्र सरकार नाकाम साबित हो रही है। बलॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश धरवाल ने भी महगांई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।

chat bot
आपका साथी