महंगाई के खिलाफ जोगेंद्रनगर में गरजी कांग्रेस, मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा

प्रदेश में महंगाई के खिलाफ मंडी जिला के जोगेंद्रनगर में कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया ओर सरकार पर निशाना साधते हुये नारेबाजी की। पूर्व बलोक कांग्रेस अध्यक्ष जीवन ठाकुर युकां अध्यक्ष सोरव ठाकुर ने मंहगाई पर प्रदेश ओर केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुये इस्तीफा मांगा।

By Richa RanaEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 05:02 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 05:02 PM (IST)
महंगाई के खिलाफ जोगेंद्रनगर में गरजी कांग्रेस, मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा
प्रदेश में महंगाई के खिलाफ मंडी जिला के जोगेंद्रनगर में कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया।

जोगेंद्रनगर, राजेश शर्मा। प्रदेश में महंगाई के खिलाफ मंडी जिला के जोगेंद्रनगर में कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया ओर सरकार पर निशाना साधते  हुये नारेबाजी की। पूर्व बलोक कांग्रेस अध्यक्ष जीवन ठाकुर, युकां अध्यक्ष सोरव ठाकुर ने मंहगाई  पर प्रदेश ओर केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुये इस्तीफा मांगा।

सोमवार को मिनी सचिवालय परिसर में कांग्रेस के नेताओं के साथ कार्यकर्ता भी  विरोध प्रदर्शन में शामिल हुये ओर एस डी एम अमित  मैहरा को मांग पत्र सौंपा, अपने संबोधन में जीवन ठाकुर ने कहा कि पेट्रोल ओर डीजल के दामों में बढोतरी हुई हैं रसोईगैस सिलेंडर के दाम भी आसमान छूने लगे। अगर सरकार मंहगाई पर नियन्त्रण नही कर पा रही है तो मुखमंत्री को नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

chat bot
आपका साथी