ऊना में परस राम की हत्या पर भड़की कांग्रेस रोष रैली निकाल सरकार को ठहराया जिम्मेदार

कुल्लू में निर्मम पिटाई के बाद हुई दलित परस राम की मौत मामले में कांग्रेस उग्र हो गई है। बुधवार को जिला ऊना कांग्रेस द्वारा प्रदेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उपायुक्त ऊना के माध्यम से ज्ञापन राज्यपाल को प्रेषित किया गया।

By Richa RanaEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 03:00 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 03:00 PM (IST)
ऊना में परस राम की हत्या पर भड़की कांग्रेस रोष रैली निकाल सरकार को ठहराया जिम्मेदार
कुल्लू में निर्मम पिटाई के बाद हुई दलित परस राम की मौत मामले में कांग्रेस उग्र हो गई है।

ऊना,जागरण संवाददाता। कुल्लू में निर्मम पिटाई के बाद हुई दलित परस राम की मौत मामले में कांग्रेस उग्र हो गई है। बुधवार को जिला ऊना कांग्रेस द्वारा प्रदेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उपायुक्त ऊना के माध्यम से ज्ञापन राज्यपाल को प्रेषित किया गया। जिसमें जल्द से जल्द आरोपितों को सख्त सजा देने की मांग को उठाया गया।

बुधवार को ऊना के एमसी पार्क के पास एकत्रित हुए पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष विवेक कुमार शर्मा, अखिल अग्निहोत्री्र, कामरेड जगत राम शर्मा, सुरेखा राणा सहित कई महिलाओं ने उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकाली। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि बीती 25 अगस्त को कुल्लू जिला के सियोबाग तहसील के गांव छराडू में स्थानीय पूर्व सैनिक एवं प्रधान परस राम और उसकी पत्नी योम देवी भाजपा के कुछ लोगों ने उन पर जानलेवा हमला किया था। गंभीर हालत के चलते परस राम को पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर किया गया था। जबकि उसकी पज्नी को नैरचौक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

लेकिन निर्मम पिटाई और असहनीय घावों के ताप को न सहते हुए परस राम की पीजीआइ चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। अब केस में समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। जिसमें सरकार भी आरोपितों को बचाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने योम देवी की हालत और कुशलक्षेम जाना है। परिवार सदमें में है। जिला कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल से मांग की है कि पीड़ित परिवार से कमाने वाले की मौत हुई है। आरोपितों को तो सख्त से सख्त सजा मिले ही। साथ ही मामले में न्यायिक जांच भी हो। पीड़ित परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। जिससे की परिवार को आर्थिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से भाजपा का जनविरोधी और दलित विरोधी चेहरा जगजाहिर हुआ है। जिसकी कांग्र्रेस कड़े शब्दों में निंदा करती है। उपायुक्त राघव शर्मा ने ज्ञापन को आगे प्रेषित करने का पूरा आश्वासन दिया।

chat bot
आपका साथी