कांग्रेस पश्चिम बंगाल हिंसा की करती है निंदा: विपल्‍व ठाकुर

पूर्व राज्य सभा सांसद विप्लप ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के द्वारा दिखाए गए अहिंसा के रास्ते का अनुसरण करते हुए कांग्रेस पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणाम उपरांत हुई राजनीतिक हिंसा की कांग्रेस निंदा करती है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 07:51 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 07:51 AM (IST)
कांग्रेस पश्चिम बंगाल हिंसा की करती है निंदा: विपल्‍व ठाकुर
कांग्रेस पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणाम उपरांत हुई राजनीतिक हिंसा की कांग्रेस निंदा करती हैं।

देहरा, जेएनएन। पूर्व राज्य सभा सांसद विप्लप ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के द्वारा दिखाए गए अहिंसा के रास्ते का अनुसरण करते हुए कांग्रेस पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणाम उपरांत हुई राजनीतिक हिंसा की कांग्रेस निंदा करती है।

टीएमसी व भाजपा के बीच विधानसभा चुनाव परिणाम उपरांत पनपी राजनीतिक दुश्मनी के कारण हो रही हिंसा से निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। राजनीति में हार या जीत एक सिक्के के दो पहलुओं को मानते हुए कांग्रेस पार्टी हिंसा में मरे लोगों के परिवारों के साथ पूरी सहानुभूति के साथ खड़ी हैं। लेकिन विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल होने की हुंकार भरने वाली भाजपा को अपनी हार बर्दाश्‍त नहीं हो पा रही है।

विधानसभा चुनावों में मिली पराजय की बौखलाहट से परेशान भाजपा के प्रधानमंत्री से लेकर सभी वरिष्ठ नेता बंगाल हिंसा पर तो अपनी छाती पीट रहे है, लेकिन संवेदनहीन हो चुकी केंद्र की सरकार को कोरोना महामारी से पूरे देश में मर रहे लोगों के प्रति कोई सहानुभूति नहीं है।

यह अारोप लगाए विप्लव ठाकुर ने

प्रदेश कांग्रेस की पूर्व मंत्री व राज्यसभा सांसद रही विप्लव ठाकुर ने उक्त आरोप लगाते हुए कहा की पूरे देश में महामारी से तड़प रहे लोगों को आक्सीजन की कमी व वैक्सीन नहीं मिलने की चिंता सत्ता रही है। कोरोना माहमारी की आड़ में दिनचर्या की वस्तुओँ की कालाबाज़ारी बढ़ने से हा हा कार मचा हुआ है। कोरोना के कारण मौत के आगोश में जाने वालों को 20 घंटे से भी अधिक समय श्मशानघाट में अंतिम संस्कार को लग रहे हैं।

देशभर में केंद्र की नाकाम हो चुकी एनडीए सरकार की कारगुजारी के कारण देश के लोग इस भयंकर बीमारी की दहशत में सांस ले रहे हैं।लेकिन मात्र सत्ता की लालसा पाले भाजपा को इसकी कोई परवाह नहीं है। प्रदेश में भी दिनप्रतिदिन बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या व मृत्यु दर का बढ़ रहा ग्राफ चिंता का सबब है।

अस्पताल में बिस्तरों की कमी, अॉक्सीजन सिलेंडर भी नहीं

विप्लव ठाकुर ने कहा की छोटे से प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के अस्पतालों में बिस्तरों कम पड़ गए हैं,लोगों को सरकारी अस्पतालों में दवाइयां पूरी तरह नहीं मिल रही।पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध नहीं हैं। कोरोना वेक्सीन लोंगो को समय पर नहीं मिल रही है कांग्रेस नेत्री विप्लव ठाकुर ने कहा की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंगाल में हिंसा के कारण मर रहे लोगों को वोट बैंक की राजनीति के चलते बंगाल जाकर श्रद्धांजलि देने जा सकते हैं। लेकिन उनको अपने प्रदेश में इस भयंकर बीमारी से मर रहे रहे लोगों के प्रति सहानुभूति का शब्द नहीं है। विप्लव ने कहा की प्रदेश की जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी।

chat bot
आपका साथी