जातिवाद के नारे पर चुनाव लड़ रहे कपूर : काजल

कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल ने मंगलवार को सांसद शान्ता कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि अपने सांसद कार्यकाल में धनराशि कहां खर्च की है। किसी विधानसभा में कोई कार्य नही करवा सके अब मात्र मोदी-मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं जनता के हक का जवाब सार्वजनिक करें।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Apr 2019 09:59 PM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2019 06:35 AM (IST)
जातिवाद के नारे पर चुनाव लड़ रहे कपूर : काजल
जातिवाद के नारे पर चुनाव लड़ रहे कपूर : काजल

संवाद सहयोगी, बैजनाथ : कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल ने मंगलवार को बैजनाथ में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने सांसद शांता कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि सांसद कार्यकाल में धनराशि कहां खर्च की है। किसी विधानसभा में कोई कार्य नहीं करवा सके अब मात्र मोदी-मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं, जनता के हक का जवाब सार्वजनिक करें। आज भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, नोटबंदी कानून व्यवस्था इन सब पर कोई बात नहीं हो रही है। उन्होंने किशन कपूर पर सवाल करते हुए कहा वह जातिवाद के नारों से चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पूर्व बैजनाथ में पवन काजल का युवा कांग्रेस बैजनाथ के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली के माध्यम से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक किशोरी लाल, जगदीश सिपहिया, कुशल, वीरेंद्र जंबाल, संसार राणा, मंजू देवी, अश्वनी राणा, देशराज, पृथी सिंह, बलवीर ठाकुर, पिकी, लवजीत, नानक चंद, राजिंद्र राणा, राजीव धलारिया, विनोद कुमार, सुमन सयाल, कुसुम राणा, गायत्री देवी, वर्षा, त्रिलोक, विनोद राणा, रतन कुमार, गुलवधन, जमना गोयल, हरीश, राजेश राणा, तारा, अमित शर्मा, निखिल राणा, सौरभ, अक्षय, अजय, नितिन, अजय, रोहित, राज, कुशल, काका, चिराग, अजु, रविंद्र राव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी