कांग्रेस व भाजपा की बैठकें शुरू, प्रत्याशियों पर मंथन

विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में भाजपा व कांग्रेस उपचुनाव को लेकर र

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 09:36 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 09:36 PM (IST)
कांग्रेस व भाजपा की बैठकें शुरू, प्रत्याशियों पर मंथन
कांग्रेस व भाजपा की बैठकें शुरू, प्रत्याशियों पर मंथन

जागरण टीम, फतेहपुर/धमेटा : विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में भाजपा व कांग्रेस उपचुनाव को लेकर रणनीति बनाने में जुट गई है। उपचुनावों को प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में दोनों पार्टियां उपचुनावों में पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं।

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती व महामंत्री त्रिलोक कपूर मंगलवार से फतेहपुर में कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस की ओर से बनाए गए जिला चुनाव प्रभारी राजेंद्र राणा ने भी बैठक कर पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं से चर्चा कर आगामी रणनीति तैयार की। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जीत शर्मा, युवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष जगजीत सिंह व पदाधिकारियों ने स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया के बेटे भवानी पठानिया को उपचुनाव में टिकट देने की पैरवी की।

राजेंद्र राणा ने कहा कि वह ग्राउंड रिपोर्ट बनाकर पार्टी हाईकमान को सौंपेंगे। इसके बाद हाईकमान टिकट देने का फैसला करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि फतेहपुर के विकास के लिए क्या योगदान दिया है। इस मौके पर फतेहपुर चुनाव प्रभारी चौ. मदन लाल, पूर्व सांसद चंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष अजय महाजन, भवानी पठानिया, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जीत शर्मा, युकां ब्लाक अध्यक्ष जगजीत सिंह, जिला परिषद सदस्य नैंनसी, पंचायत प्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक वरिष्ठ नेता पंडित कृष्ण दत्त की अध्यक्षता में लोहारा में हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जगदेव सिंह को टिक देने की वकालत की। उन्होंने कहा कि जगदेव सिंह लंबे समय से संगठन व पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। वह दो बार लगातार जिला परिषद का चुनाव भी जीत चुके हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए हैं और भाजपा में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक कर चुके हैं। उनका प्रत्येक वर्ग में जनाधार है। इस मौके पर राजकुमार शर्मा, रिखी राम ठाकुर, रमन कुमार, कृष्ण गोपाल, सुजान सिंह, विकास राणा, सुरेश शर्मा, संजय कुमार, पुष्पिद्र राणा, पूर्ण सिंह, जसविद्र सिंह व सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी