धर्मशाला में पुलिस भर्ती के जुनून के आगे कड़ाके की ठंड भी नहीं बन पाई बाधा, भर्ती को पहुंच रहे युवा

जिला कांगड़ा पुलिस कांस्टेबल के 293 पदों के लिए पुलिस मैदान धर्मशाला में चल रही भर्ती का आज नौंवा दिन है। युवा सुबह सवेरे ही भर्ती के लिए पहुंचे। मौसम में काफी ठंडक है और कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 08:21 AM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 08:21 AM (IST)
धर्मशाला में पुलिस भर्ती के जुनून के आगे कड़ाके की ठंड भी नहीं बन पाई बाधा, भर्ती को पहुंच रहे युवा
पुलिस कांस्टेबल के 293 पदों के लिए पुलिस मैदान धर्मशाला में चल रही भर्ती का आज नौंवा दिन है।

धर्मशाला,जागरण संवाददाता। जिला कांगड़ा पुलिस कांस्टेबल के 293 पदों के लिए पुलिस मैदान धर्मशाला में चल रही भर्ती का आज नौंवा दिन है। युवा सुबह सवेरे ही भर्ती के लिए पहुंचे। मौसम में काफी ठंडक है और कड़ाके की सर्दी पड़ रही है, ऐसे में यह सर्दी भी पुलिस भर्ती के जुनून को कम नहीं कर रही है। युवा मैदान तक पहुंच रहे हैं, लेकिन मैदान में ऊंची कूद, शारीरिक ऊंचाई व अन्य गतिरोधों को पार न करने के कारण मैदान से बाहर हो रहे हैं तो कुछ युवा अगले दौर में पहुंच रहे हैं।

पुलिस भर्ती के आठवें दिन 671 युवा पहली बाधा पार करने में सफल रहे हैं। बुलाए गए कुल 1500 पुरुष उम्मीदवारों में से 1201 उम्मीदवार परीक्षा के लिए आए। जिनमें से 13 अभ्यर्थी दस्तावेज सही न होने के कारण भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सके। वहीं 671 उम्मीदवार शारीरिक क्षमता एवं दक्षता परीक्षा में सफल हुए हैं तथा ऊंचाई के माप में 118, छाती के माप में 25, लंबी कूद में 69, ऊंची कूद में 261 व दौड़ में 44 अभ्यर्थी असफल हुए हैं।

इस दिन इतने उम्मीदवार हुए पास

पहले दिन की भर्ती में 1500 उम्मीदवारों में से 493 ने मैदान पास किया है। जबकि 931 उम्मीदवार फेल रहे। दूसरे दिन 478 उम्मीदवार शारीरिक क्षमता एवं दक्षता में सफल हुए। जबकि 411 मैदान में फेल हुए । भर्ती के तीसरे दिन 689 ने मैदान पास किया जबकि 492 मैदान पास नहीं कर सके। भर्ती के चौथे दिन 679 ने मैदान पास किया। पांचवें दिन 654 ने मैदान की बाधा को पार किया जबकि 524 पार नहीं कर पाए मैदान की बाधा। छठे दिन जबकि छठे दिन 524 भर्ती प्रक्रिया में सफल नहीं हो सके, जबकि 697 ने ग्राउंड पास किया। सातवें दिन 702 युवा मैदान प्रक्रिया में सफल रहे तो 134 युवा बाहर हो गए।

भर्ती पूरी पारदर्शिता के साथ हो रही संपन्न

जिला पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डा. खुशहाल शर्मा ने बताया कि पुलिस मैदान में पुलिस भर्ती पारदर्शिता के साथ चल रही है। जिला कांगड़ा पुलिस कांस्टेबल के 293 पद हैं। इसमें पुरुष कांस्टेबल के 205, महिला कांस्टेबल की 68 व पुरुष चालक के 20 पद हैं। इन पदों के लिए विभाग के पास 49 हजार 926 आवेदन प्राप्त हुए हैं। पुरुष कांस्टेबल के लिए 36 हजार 793 आवेदन प्राप्त हुए हैं। पुरुष चालक पद के लिए 1377, जबकि महिला कांस्टेबल पदों के लिए 11 हजार 756 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कोविड-19 प्रोटोकाल का भी ध्यान रखा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी