मतदान के बाद मुख्‍यमंत्री बोले, पंचायत चुनाव के बाद रिश्‍तेदारी और दोस्‍ती नहीं होनी चाहिए खराब

CM Jairam Thakur मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा पंचायत चुनाव के बाद किसी तरह का तनाव गांव में नहीं होना चाहिए। चुनाव लड़ना सबका अधिकार है लेकिन इसके लिए रिश्तेदारी और दोस्ती खराब नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री मुरहाग पंचायत के कुरानी पोलिंग बूथ पर मतदान के बाद बोल रहे थे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 12:32 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 12:36 PM (IST)
मतदान के बाद मुख्‍यमंत्री बोले, पंचायत चुनाव के बाद रिश्‍तेदारी और दोस्‍ती नहीं होनी चाहिए खराब
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा पंचायत चुनाव के बाद किसी तरह का तनाव गांव में नहीं होना चाहिए।

मंडी, जेएनएन। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा पंचायत चुनाव के बाद किसी तरह का तनाव गांव में नहीं होना चाहिए। चुनाव लड़ना सबका अधिकार है लेकिन इसके लिए रिश्तेदारी और दोस्ती खराब नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री मुरहाग पंचायत के कुरानी पोलिंग बूथ पर अपना मतदान करने के बाद बोल रहे थे। मुख्यंत्री ने सुबह 11 बजे अपना मतदान किया। उनके साथ उनकी पत्नी साधना ठाकुर भी मौजूद थीं। वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा 102 पंचायतों के सर्वसम्मति से चुना जाना सराहनीय है। इसी तरह 11 पंचायतें हैं जहां प्रधान निर्विरोध चुने गए हैं। यह बातें लोकतांत्रिक व्यवस्था में सबसे बेहतर हैं। पंचायत लोकतंत्र की सबसे मजबूत इकाई है। इस चुनाव में लोग बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हें तथा अच्छे प्रतिनिधियों को चुने।

उन्होंने सभी प्रत्याशियों को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा चुनाव के बाद किसी रिश्ते में दरार नहीं पड़नी चाहिए। प्रदेश में 15 साल के बाद नई 389 पंचायतों का गठन हुआ है, जहां पर पहली बार लोगों को अपने प्रतिनिधि चुनने का मौका मिला है। पहले 3226 पंचायतें थीं। अब 3615 पंचायतें बनी हैं। नई पंचायतों के साथ तीन नए नगर निगम, सात नगर पंचायतों का भी गठन किया है।

उन्होंने कहा चुनकर आने वाले प्रतिनिधि क्षेत्र के विकास में अपना अहम योगदान दें। पंचायतीराज चुनावों के आगामी तीन चरणों में चुनाव हो रहे हैं। कोविड के कारण व्यवस्था प्रभावित हुई है लेकिन प्रचार के साथ-साथ मतदान में भी लोग पूरे उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। उन्होंने इसके लिए लोगों का आभार जताया।

chat bot
आपका साथी