मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज सुंदरनगर के जैदेवी में विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण करेंगे

CM Jairam Thakur मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वीरवार को जिला मंडी के सुंदरनगर क्षेत्र में अन्य विभागों के कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास के साथ बोर्ड के नव निर्मित विद्युत उपकेन्द्र जैदेवी का लोकार्पण भी करेंगे। इस अवसर पर विधायक विनोद कुमार आदि मौजूद रहेेंगे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 11:49 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 11:49 AM (IST)
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज सुंदरनगर के जैदेवी में विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण करेंगे
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वीरवार को नव निर्मित विद्युत उपकेन्द्र जैदेवी का लोकार्पण भी करेंगे।

शिमला, जागरण संवाददाता। CM Jairam Thakur, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वीरवार को जिला मंडी के सुंदरनगर क्षेत्र में अन्य विभागों के कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास के साथ बोर्ड के नव निर्मित विद्युत उपकेन्द्र जैदेवी का लोकार्पण भी करेंगे। इस अवसर पर विधायक  विनोद कुमार आदि मौजूद रहेेंगे। बोर्ड के संयुक्त निदेशक (लोक संपर्क) अनुराग पराशर ने बताया है कि जैदेवी और आसपास क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को 33 केवी विद्युत उपकेंद्र सुंदरनगर से एक 22 केवी फीडर के माध्यम से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। नए विद्युत उपकेंद्र के निर्माण पर लगभग दो करोड़ 33 लाख रुपये की लागत आई है। इस विद्युत उपकेंद्र के बनने से जैदेवी, भलाना, घीड़ी, डोलधार, छम्यार, शिल्हणु, शाली, पलौटा, किलिंग, महादेव और चांबी क्षेत्र की 22 पंचायतों की विद्युत आपूर्ति सशक्त होगी और लगभग 27 हजार  लोग लाभान्वित होंगे।

संयम व जिम्मेदारी के साथ विपक्ष  में बैठना भी सीखे कांग्रेस : विनोद

शिमला। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने कांग्रेस को गैर-जिम्मेदार विपक्ष करार दिया है। उन्होंने प्रदेश से लेकर संसद तक कांग्रेस के रवैये पर कई सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस किसी भी मुद्दे को सड़क पर ले जाने की रणनीति अपनाए हुए है। हालांकि जनता ने चर्चा को मंच दिया है, उससे भाग रहे हैं। कांग्रेस संसद में अपनी बात रखने की बजाए हो-हल्ला कर चर्चा को बाधित किए हुए है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को सलाह दी कि संयम और जिम्मेदारी के साथ विपक्ष में बैठना भी सीखें। कांग्रेस के पास चर्चा के लिए तथ्य नहीं है। इसलिए लोकतांत्रिक व्यवस्था से भाग रही है। कांग्रेस ने अपनी यह रणनीति नहीं छोड़ी तो वो खुद तो डूबेगी ही, अपने साथियों को भी ले डूबेगी। विपक्षी दल कांग्रेस के नेतृत्व में किसान, महंगाई और पैगासस जैसे मुद्दों पर सवाल तो उठा रही है लेकिन संसद में इन पर चर्चा से भाग रही है।

chat bot
आपका साथी