मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज कांगड़ा के दौरे पर, मुल्थान में भूमि पूजन के बाद करेंगे जनसभा को संबोधित

CM Jairam Thakur Kangra Tour मुख्यमंत्री आज जिला कांगड़ा के दौरे पर हैं। दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में मुख्यमंत्री जनसभा करेंगे और भूमि पूजन सहित एक शिलान्यास करने के बाद जिला मंडी को लौटेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांगड़ा जिला के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में आज दोपहर 12 बजे पहुंच रहे हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 09:20 AM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 09:20 AM (IST)
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज कांगड़ा के दौरे पर, मुल्थान में भूमि पूजन के बाद करेंगे जनसभा को संबोधित
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री आज जिला कांगड़ा के दौरे पर हैं।

धर्मशला, जागरण संवाददाता। CM Jairam Thakur Kangra Tour, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री आज जिला कांगड़ा के दौरे पर हैं। दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में मुख्यमंत्री जनसभा करेंगे और भूमि पूजन सहित एक शिलान्यास करने के बाद जिला मंडी को लौटेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांगड़ा जिला के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में आज दोपहर 12 बजे पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर साढ़े ग्‍यारह बजे के करीब झटींगरी से मुल्थान के लिए चलेंगे और 12 बजे मुल्थान पहुंचेंगे। मुल्थान पहुंच कर राजकीय डिग्री कालेज के भवन निर्माण का भूमि पूजन करेंगे और इसके बाद संयुक्त कार्यालय भवन की अधारशिला भी रखेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री साढ़े बारह बजे के करीब मेला मैदान मुल्थान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

मेला मैदान मुल्थान से दो बजकर पांच मिनट पर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह मुल्थान में दोपहर का भोजन करेंगे और यहां से सड़क मार्ग से जिला मंडी के राजकीय महाविद्यालय नैरिया मैदान पहुंचेंगे, जहां से शिमला के लिए हेल‍िकाप्टर से रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जिलाधीश कांगड़ा डाक्‍टर निपुण जिंदल व पुलिस अधीक्षक डाक्‍टर खुशहाल शर्मा सुबह ही मुलथान के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें: शांता कुमार बोले, उपचुनाव में हार के बाद हिमाचल भाजपा को जेपी नड्डा ने दिया सही संकेत

यह भी पढ़ें: Kangra Weather: धौलाधार की पहाड़ि‍यां ताजा बर्फबारी से हुई सफेद, किसानों को भारी बारिश का इंतजार

chat bot
आपका साथी