जयराम ठाकुर बोले, भाजपा महिला मोर्चा की भागीदारी के बिना हासिल नहीं कर सकते लक्ष्‍य

Himachal BJP Woman Morcha मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देश की कुल आबादी का 50 फीसद हिस्सा महिलाओं का है। महिलाओं के बिना समाज आगे नहीं बढ़ सकता है। समाज के उद्धार के लिए महिलाओं की अहम भूमकी रहती है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 09:37 AM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 09:37 AM (IST)
जयराम ठाकुर बोले, भाजपा महिला मोर्चा की भागीदारी के बिना हासिल नहीं कर सकते लक्ष्‍य
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देश की कुल आबादी का 50 फीसद हिस्सा महिलाओं का है।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal BJP Woman Morcha, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देश की कुल आबादी का 50 फीसद हिस्सा महिलाओं का है। महिलाओं के बिना समाज आगे नहीं बढ़ सकता है। समाज के उद्धार के लिए महिलाओं की अहम भूमकी रहती है। उन्होंने कहा कि किसी भी लक्ष्य को महिलाओं की भागीदारी के बिना हासिल नहीं कर सकते। यह बात उन्होंने शिमला में आयोजित महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल में हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ी रही हैं, इसकी बहुत प्रसन्नता है।

उन्होंने कहा की कोई भी राजनीतिक दल बिना महिला मोर्चा के मजबूत होने की कल्पना नहीं कर सकता। आज महिला मोर्चा पार्टी की हर लड़ाई में अग्रिम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि 1980 में जब भाजपा का गठन हुआ था तब हर वर्ग में काम खड़ा करने की कल्पना की गई थी तब विभिन्न मोर्चों का गठन किया गया। इसमें महिला मोर्चा एक महत्वपूर्ण मोर्चा उभर कर आया। महिला मोर्चा प्रभावी ढंग से महिलाओं के बीच काम करता है जिसके कारण आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा वैचारिक दृष्टि से मजबूत पार्टी है और कांग्रेस जिसने लंबे समय के लिए देश में शासन किया वे विचार दृष्टि से मजबूत नहीं है, आज कांग्रेस का क्या हाल है हम सबको पता है। कांग्रेस आज कल भाजपा की नकल करने की कोशिश कर रही है जिसमें वह पूरी तरह से असफल है। हमारी पार्टी वैचारिक दृष्टि से सभी राजनीतिक दलों से अलग है भाजपा जो कहती है वे करती है, देश में धारा 370, 35ए को हटाया, तीन तलाक समाप्त किया और राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया यह इस बात का बड़ा उदारण है।

chat bot
आपका साथी