मुख्‍यमंत्री बोले, कोरोना महामारी ने खज्‍जल कर दी हमारी नाटी, कांग्रेस भी परेशान पर पांच साल और देखनी पड़ेगी नाटी

CM jairam Thakur मुख्यमंत्री ने मजाकिया अंदाज में कहा कि कोरोना काल में बहुत कुछ बदल गया। हम सराजियों को नाटी डालने की आदत है। हमारा कोई भी काम नाटी के बिना पूरा नहीं होता था। इस कोरोना ने हमारी नाटी भी ‘खज्जल’ (खराब) कर दी।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 02:57 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 02:57 PM (IST)
मुख्‍यमंत्री बोले, कोरोना महामारी ने खज्‍जल कर दी हमारी नाटी, कांग्रेस भी परेशान पर पांच साल और देखनी पड़ेगी नाटी
मुख्यमंत्री ने मजाकिया अंदाज में कहा कि कोरोना काल में बहुत कुछ बदल गया।

नाचन, जागरण संवाददाता। CM jairam Thakur, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को नाचन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जाछ और स्यांज में जनसभाएं की। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कांग्रेसी नेताओं को यह बात रास नहीं आ रही कि भारतीय जनता पार्टी ने एक पूर्व सैनिक को प्रत्याशी बनाया है। इसीलिए कांग्रेस के नेता लगातार सेना और सैनिकों पर निशाना साध रहे हैं। जनता समझ सकती है कि जो पार्टी सेना का सम्मान नहीं कर सकती, वह कैसे देश हित के बारे में कुछ सोच सकती है।

मुख्यमंत्री ने मजाकिया अंदाज में कहा कि कोरोना काल में बहुत कुछ बदल गया। पिछले दो सालों से ये ‘छिकड़ा’ (मास्क) ही नहीं उतरा। हम सराजियों को नाटी डालने की आदत है। हमारा कोई भी काम नाटी के बिना पूरा नहीं होता था। इस कोरोना ने हमारी नाटी भी ‘खज्जल’ (खराब) कर दी। अब नाटी का दौर भी आएगा और अब मौका मिलेगा तो लंबा फेरा लगेगा। नाटी से तो कांग्रेसी भी परेशान हैं। अभी तो पांच साल और नाटी देखनी पड़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सराजी नाटी है ये लंबी चलती है।

जाछ में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने भाषण की शुरुआत बड़ा देव कमरूनाग के जयकारे के साथ की। उन्‍होंने कहा 50 साल तक कांग्रेस सत्ता में रही लेकिन उसने कभी गरीबों के लिए काम नहीं किया। कांग्रेसियों को केवल सत्ता चाहिए थी, कुर्सी चाहिए थी। जब मैं सीएम बना तो अधिकारियों से पूछा कि गरीबों के लिए क्या-क्या योजनाएं हैं, उन्होंने जवाब दिया कि कोई योजना नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा, वीरभद्र सिंह बहुत वरिष्ठ नेता थे, हम उनका सम्मान करते हैं। आज वीरभद्र हमारे बीच नहीं हैं। शायद कांग्रेस पार्टी को ये लगा कि उनकी सहानुभूति के कारण उनके परिवार को टिकट दिया जाना चाहिए, उसका लाभ होगा। हमारी पार्टी ने तय किया कि हम परिवार के लोगों को टिकट नहीं देंगे। वहीं एक परिवार ऐसा भी है जो राजनीति में दशकों से चला रहा है। हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमारी पार्टी में आम कार्यकर्ता को तरजीह दी जाती है। आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल से हैं।

सीएम ने कहा, मुझे इस बात की खुशी है कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी है, आज हर सैनिक छाती चौड़ी करके चलता है। आज पाकिस्तान की एक गोली का जवाब गोले से दिया जाता है। इस दौरान उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और कारगिल युद्ध का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि नाचन विधानसभा क्षेत्र में भी करोड़ों के विकास कार्य हुए हैं। नाचन में लोगों की मांग पर यहां ब्लाक दिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल के हीरो जिन्होंने अपने जीवन की परवाह किए बिना उस लड़ाई को लड़ा ही नहीं, उस लड़ाई को जीतने में अहम भूमिका निभाई, उस ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने लोगों से निवेदन करते हुए कहा ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को भारी मतों से विजयी कर दिल्ली भेजिए।

chat bot
आपका साथी