फतेहपुर पहुंचते ही कांग्रेस पर हमलावर हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, महंगाई के सवाल पर दिया यह तर्क

CM Jairam Thakur मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर फतेहपुर विधान सभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए पहुंच गए। सुबह साढ़े दस बजे हेलिकाप्टर रैहन पहुंचा। यहां पर उन्होंने पत्रकारों से बातीचीत की जिसमें दम भरा कि उपचुनाव भाजपा जीतेगी।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 11:33 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 03:07 PM (IST)
फतेहपुर पहुंचते ही कांग्रेस पर हमलावर हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, महंगाई के सवाल पर दिया यह तर्क
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए पहुंच गए।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। CM Jairam Thakur, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए पहुंच गए। सुबह साढ़े दस बजे हेलिकाप्टर रैहन पहुंचा। यहां पर उन्होंने पत्रकारों से बातीचीत की, जिसमें दम भरा कि उपचुनाव भाजपा जीतेगी। कांग्रेस महज बयानबाजी कर रही है। चुनाव परिणाम आते ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। चुनाव को हमेशा चुनौती के रूप में लेना चाहिए और वर्तमान में एक संसदीय क्षेत्र व तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हो रहे हैं। करीब 20 विधानसभा क्षेत्र के लोग मतदान करेंगे। ऐसे में इसे चुनौती के रूप में ले रहे हैं। आज यहां फतेहपुर में छह सात बैठकें हैं लोगों के बीच जाएंगे भाजपा के लिए वोट मांगेंगे।

यह भी पढ़ें: धूमल के हनुमान रहे राकेश पठानिया फतेहपुर में जयराम ठाकुर के बने सारथी, ट्विटर पर दिया यह हैशटैग

सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि 50 साल कांग्रेस ने राज किया, बेरोजगारी कांग्रेस की देन है। जहां तक महंगाई का सवाल है, महंगाई कभी घटती है और कभी बढ़ती है। कांग्रेस के शासन में भी महंगाई बहुत अधिक हो गई थी। लेकिन उन्हें भरोसा है नरेंद्र मोदी महंगाई को कम करने में सफल रहेंगे। तेल की कीमतें बढ़ी तो तेल पर सरकार ने सबसडी बढ़ाई है। इस मौके पर उनके साथ फतेहपुर के भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर, कांगड़ा चंबा के सांसद किशन कपूर व अन्य नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: गनोह कामधेनु गोशाला में दीपावली के लिए तैयार किए जा रहे गोबर के दीये, पांच रुपये का दीया भी है खास

यह भी पढ़ें: ट्राउट फि‍श फार्म से शुरू करें स्‍वरोजगार, नोहराधार के वीरेंद्र सिंह हर महीने कमा रहे दो लाख रुपये तक

chat bot
आपका साथी