हिमाचल विधानसभा में भी गूंजा मुख्‍यमंत्री और विधायकों को धमकी देने का मामला, नड्डा और शांता को भी दी है धमकी

CM Jairam thakur Threats खालिस्तान समर्थक की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को मिली धमकी का मामला सोमवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में भी गूंजा। सुक्खू ने शोक प्रस्ताव के बीच प्वाइंट आफ आर्डर के तहत मामला उठाया।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 08:43 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 08:43 AM (IST)
हिमाचल विधानसभा में भी गूंजा मुख्‍यमंत्री और विधायकों को धमकी देने का मामला, नड्डा और शांता को भी दी है धमकी
खालिस्तान समर्थक की धमकी का मामला सोमवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में भी गूंजा।

शिमला, राज्य ब्यूरो। CM Jairam thakur Threats, खालिस्तान समर्थक की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को मिली धमकी का मामला सोमवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में भी गूंजा। कांग्रेस विधायक एवं पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शोक प्रस्ताव के बीच प्वाइंट आफ आर्डर (व्यवस्था का प्रश्न) के तहत मामला उठाया। उन्होंने कहा कि मुझे भी फोन काल आई। कई और विधायकों को ऐसी ही काल आई हैं। इसमें हिमाचल के लोगों को 15 अगस्त को घरों में ही रहने की धमकी दी है। सरकार को इसका कड़ा संज्ञान लेना चाहिए।

सिख फार जस्टिस (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार को भी धमकी दी है। नड्डा हिमाचल के बिलासपुर से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें किसान आंदोलन को लेकर जबकि जयराम व शांता को 15 अगस्त को तिरंगा न फहराने के लिए धमकी दी गई है। प्रदेश के कई पत्रकारों को अंतरराष्ट्रीय काल आई जबकि शांता के निजी नंबर पर फोन आया।

धमकी पर मुख्यमंत्री बोले, जनता दे रही जवाब

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी फिर धमकी दी गई है कि वह 15 अगस्त को तिरंगा न फहराएं। लोगों को भी आगाह किया गया है कि वे 15 अगस्त को घर पर ही रहें। इस पर जयराम ने कहा हिमाचल की जनता धमकी का जवाब दे रही है। 15 अगस्त को हर घर में भारतीय तिरंगा फहराया जाएगा। धमकी से प्रदेश सरकार डरने वाली नहीं है।

जयराम ने धमकी और बारिश से हुए नुकसान पर राज्‍यपाल से की चर्चा

शिमला में सोमवार को विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राजभवन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से 20 मिनट तक बंद कमरे में मुलाकात हुई। उन्होंने राज्यपाल से खालिस्तान समर्थक की धमकी और बरसात से हुए नुकसान पर चर्चा की। राज्यपाल का पद संभालने के बाद आर्लेकर के सामने विधानसभा का पहला सत्र आयोजित हो रहा है। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने भी आर्लेकर को मानसून सत्र के दौरान प्रबंधों की जानकारी दी। इसके उपरांत पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल, चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति डा. एचके चौधरी ने भी राज्यपाल से मुलाकात की।

chat bot
आपका साथी