Lahaul Cloudburst: मुख्‍यमंत्री ने लाहुल में बादल फटने से हुए नुकसान का किया हवाई निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

Lahaul Rescue Updates जनजतीय जिला लाहुल स्पीति में गत मंगलवार को बादल फटने से हुए नुकसान का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया। मुख्यमंत्री शनिवार से लाहुल घाटी के दौरे पर हैं। उन्होंने प्रशासन व बीआरओ अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 09:45 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 01:09 PM (IST)
Lahaul Cloudburst: मुख्‍यमंत्री ने लाहुल में बादल फटने से हुए नुकसान का किया हवाई निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
लाहुल में मंगलवार को बादल फटने से हुए नुकसान का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया।

केलंग, जागरण संवाददाता। Lahaul Rescue Updates, जनजतीय जिला लाहुल स्पीति में गत मंगलवार को बादल फटने से हुए नुकसान का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया। हवाई सर्वे कर सीएम शिमला लौट गए। सीएम के मयाड़ घाटी में न जाने से लोगों ने रोष जताया है। सबसे अधिक नुकसान मयाड़ घाटी में हुआ है। मुख्यमंत्री शनिवार से लाहुल घाटी के दौरे पर थे व रविवार को हवाई दौरा कर शिमला लौट गए। राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लेने के बाद उन्होंने प्रशासन व बीआरओ के अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉक्टर रामलाल मार्कंडेय गत बुधवार से ही राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।

गंगेस्टर ग्लेशियर क्षेत्र में फटे बादल से केलंग के साकस नाले से लेकर मयाड़ के चागुंट नाले तक बाढ़ ने कहर बरपाया है। साकस, बिलिंग, तोजिंग, शांशा, जाहलमा, थिरोट, मड़ग्रा व चांगुट नाले में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। मुख्यमंत्री ने हेलिकॉप्‍टर से नुकसान का जायजा लिया।

दूसरी ओर अधिकतर पर्यटक व लोग सड़क मार्ग व झूले से रेस्क्यू कर लिए हैं। शेष रहे लोगों को आज हेलिकॉप्टर से रेस्‍क्‍यू किया जा रहा है। 70 लोगों को हेलिकॉप्टर से रेस्‍क्‍यू किया जा रहा है। पहले चक्र में बारिंग हेलीपैड से 20 लोगों को तांदी हेलीपैड पहुंचाया।

कुल्लू व लाहुल घाटी में आज छह दिन बाद धूप खिली है। इस कारण बादल फटने के बाद फंसे लोगों को छह दिन बाद रेस्‍क्‍यू किया जा रहा है। बीआरओ ने भी सड़कों की बहाली को गति दे दी है। बादल फटने से लाहुल जिला में कई पुल बह गए हैं व सड़कों का नामोनिशान ही मिट गया है। उदयपुर व त्रिलोकीनाथ क्षेत्र में भारी तबाही मची है।

chat bot
आपका साथी