Cluster University: शिक्षा मंत्री बोले, 200 बीघा जमीन पर बनेगा क्‍लस्‍टर विश्‍वविद्यालय, जल्‍द होगा भूमि चयन

Cluster University Mandi सरदार वल्लभभाई पटेल क्लस्टर विश्वविद्यालय मंडी के स्थाई परिसर के निर्माण के लिए मंडी में 200 बीघा ज़मीन तलाशी जा रही है। ज़िला प्रशासन को उपयुक्त ज़मीन देखने को कहा गया है। यह जानकारी शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने दी।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 12:43 PM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 12:43 PM (IST)
Cluster University: शिक्षा मंत्री बोले, 200 बीघा जमीन पर बनेगा क्‍लस्‍टर विश्‍वविद्यालय, जल्‍द होगा भूमि चयन
शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर क्लस्टर विश्वविद्यालय मंडी के अस्थायी परिसर में स्थापित कंप्यूटर प्रयोगशाला का उद्घाटन करते हुए।

मंडी, जागरण संवाददाता। Cluster University Mandi, सरदार वल्लभभाई पटेल क्लस्टर विश्वविद्यालय मंडी के स्थाई परिसर के निर्माण के लिए मंडी में 200 बीघा ज़मीन तलाशी जा रही है। ज़िला प्रशासन को उपयुक्त ज़मीन देखने को कहा गया है। यह जानकारी शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने दी। वे सरदार वल्लभभाई पटेल क्लस्टर विश्वविद्यालय मंडी के अस्थायी परिसर में स्थापित कंप्यूटर प्रयोगशाला का उद्घाटन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। गोविंद ठाकुर ने कहा प्रदेश सरकार का इस ओर विशेष ध्यान है कि क्लस्टर विश्वविद्यालय का अपना अच्छा कैंपस बने, यहां नये कोर्सेज़ चलाए जाएं ताकि बच्चों को लाभ हो।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर क्लस्टर विश्वविद्यालय मंडी की हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। क्लस्टर विश्वविद्यालय को पूर्ण विकसित विश्वविद्यालय के तौर पर आगे बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस विश्वविद्यालय के तहत 4 कॉलेज मंडी, बासा, सुंदरनगर और नारला लिए गए हैं। मंडी, बासा और सुंदरनगर कॉलेज में निर्माण संबंधी 90 फीसद काम पूरा कर लिया गया है। नारला को हालांकि बाद में शामिल किया गया। लेकिन यहां भी लगभग 50 फीसद काम किया जा चुका है। इसी महीने रूसा के तहत ग्रांट उपलब्ध होगी, जिससे काम को और गति मिलेगी।

खुशहाल बनें शिक्षण संस्थान

शिक्षा मंत्री ने खुशहाली से भरी शिक्षा व्यवस्था की वकालत करते हुए 'हैप्पी स्कूल, हैप्पी कॉलेज और हैप्पी विश्वविद्यालय' बनाने पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो जीवन को खुशहाल बनाए। इसमें शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। गोविंद ठाकुर ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति देश में अच्छे इंसानों के निर्माण को समर्पित है। इससे भारत शिक्षा क्षेत्र में महाशक्ति बनेगा।

chat bot
आपका साथी