धलूं पंचायत ने छेड़ा गांव में स्वच्छता अभियान

शहीद युवक मंडल धलूं व पंचायत प्रधान आशा देवी की अगुवाई में दरूह खड्ड पुल के पास फैली झाड़ियों व घास को काटकर रास्तों को साफ किया जा रहा है। युवक मंडल के अनुसार इससे सड़क हादसों व पैदल चलने वाले नागरिकों के लिए यह अभियान अति महत्वपूर्ण है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 03:30 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 03:30 PM (IST)
धलूं पंचायत ने छेड़ा गांव में स्वच्छता अभियान
दरूह खड्ड पुल के पास फैली झाड़ियों व घास को काटकर रास्तों को साफ किया जा रहा है।

योल, जेएनएन। शहीद युवक मंडल धलूं व पंचायत प्रधान आशा देवी की अगुवाई में दरूह खड्ड पुल के पास फैली झाड़ियों व घास को काटकर रास्तों को साफ किया जा रहा है। युवक मंडल धलूं के अनुसार इससे सड़क हादसों व पैदल चलने वाले नागरिकों के लिए यह अभियान अति महत्वपूर्ण है। इस अभियान से गांव के रास्ते मानसून में चलने योग्य होंगे।

स्वयंसेवी मीना के अनुसार नेहरू युवा केंद्र के द्वारा इस कार्य को करने की प्रेरणा मिल रही है और युवक मंडल धलूं के सचिव सुनील कुमार के अनुसार युवा मंडल धलूं के द्वारा कोरोना महामारी को देखते हुए सुबह चार बजे योग भी करवाया जा रहा है। साथ ही मानसून के मौसम में गंदगी से काफी बीमारियां व रास्ते पूरे झाड़ियों से बंद हो जाते है। जिससे आवाजाही में मुश्किलें बढ़ जाती है। मुख्य सलाहकार इंद्र के द्वारा सारे अभियान की रुपरेखा तैयार की गई व इसे सफल करने का महत्व पूर्ण योगदान दिया। प्रधान आशा देवी ने अपने गांव की जनता के लिए संदेश दिया कि बरसात के मौसम में अपने घर के आस पास पानी को इकट्ठा न होने दे व पानी की सभी निकासियों का विशेष ध्यान दें। अपने आस पास गंदगी इकट्ठी न होने दें। इस कार्य में किसी प्रकार की सहायता होगी तो मेरे द्वारा अवश्य की जाएगी।

अपने घरों के आस पास सफाई रखने को अपना कर्तव्य समझे। इस अभियान में योगदान किये सभी सदस्यों का धन्यवाद मुख्य सलाहकार इंद्र व सिमरन के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 नियमों की अवहेलना न करें। लगातार कोविड-19 नियमों की पालना सुरक्षा के लिए जरूरी है। दो गज दूरी रखें, बार बार हाथों को साबुन से धोते रहे और सैनिटाइज करते रहें। सबसे जरूरी मास्क जरूर पहनें, बिना मास्क के न रहें यह खतरनाक हो सकता है। भीड़ भाड़ वाले स्थानों से भी दूर रहें।

chat bot
आपका साथी