सिविल अस्पताल डाडासीबा में मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा

संवाद सूत्र डाडासीबा सिविल अस्पताल डाडासीबा में अब लोगों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। स्था

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Jul 2021 06:15 AM (IST) Updated:Thu, 08 Jul 2021 06:15 AM (IST)
सिविल अस्पताल डाडासीबा में 
मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा
सिविल अस्पताल डाडासीबा में मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा

संवाद सूत्र, डाडासीबा: सिविल अस्पताल डाडासीबा में अब लोगों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों की चिरकाल से चली आ रही अल्ट्रासाउंड मशीन की मांग आखिरकार पूरी हो ही गई है। अब लोगों को अल्ट्रासाउंड के लिए तलवाड़ा, देहरा व होशियारपुर नहीं जाना पड़ेगा।

बुधवार को ब्लाक मेडिकल अधिकारी डा. सुभाष ठाकुर ने अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की शुरुआत करवा दी है। इसके लिए लोगों ने उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर व स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया है। यहां के लोगों की काफी समय से मांग थी कि सिविल अस्पताल में यह मशीन स्थापित हो। लोगों ने यह मामला उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर के समक्ष उठाया था। ग्रामीणों की मांग पर मंत्री बिक्रम ठाकुर ने बिना सरकारी मदद के हाल ही में अल्ट्रासाउंड मशीन की व्यवस्था करवाई थी और इसकी शुरुआत बुधवार को हो गई है। बीएमओ डा. सुभाष ठाकुर ने बताया कि बुधवार को सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू हो गई है। इस दौरान डा. अनिल कौशल ने लोगों के अल्ट्रासाउंड किए। मशीन के शुभारंभ अवसर पर पहला अल्ट्रासाउंड नंगल चौक के डिपल कुमार का किया गया।

chat bot
आपका साथी