पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती पर दीयों से रोशन हुआ शहर

संवाद सहयोगी धर्मशाला पूर्ण राज्यत्व दिवस की स्वर्ण जयंती पर सोमवार को धर्मशाला शहर के लो

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 09:44 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 09:44 PM (IST)
पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती पर दीयों से रोशन हुआ शहर
पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती पर दीयों से रोशन हुआ शहर

संवाद सहयोगी, धर्मशाला : पूर्ण राज्यत्व दिवस की स्वर्ण जयंती पर सोमवार को धर्मशाला शहर के लोगों ने घरों और व्यापारिक संस्थानों में दीये जलाकर राज्य की खुशहाली की कामना भी की। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि धर्मशाला शहर में रात आठ बजे से साढ़े आठ बजे तक लोगों ने स्वेच्छा से बिजली बंद कर अपने घरों और व्यापारिक संस्थानों में दीये जलाकर हिमाचल के राज्यत्व दिवस की स्वर्ण जयंती मनाने में रचनात्मक सहयोग दिया है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम ने लोगों को मिट्टी के दीपक भी उपलब्ध करवाए थे, ताकि कार्यक्रम के माध्यम से विद्युत की बचत करने के साथ हिमाचल की खुशहाली का संदेश भी लोगों को दिया जाए। उनके अनुसार स्वर्ण जयंती कार्यक्रम के साथ युवाओं को भी जोड़ा जाएगा। स्कूलों तथा महाविद्यालयों में पूर्ण राज्यत्व दिवस की स्वर्ण जयंती के थीम पर आधारित प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही सभी सरकारी विभागों से संबंधित कार्यक्रमों पर आधारित परिचर्चा करने के दिशानिर्देश दिए गए हैं। इससे हर विभाग की पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयंती वर्ष में सहभागिता भी सुनिश्चित की जा सकेगी।

chat bot
आपका साथी