सेब बागवानों से 100 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में सीआइडी ने दूसरे दिन भी अन्य राज्यों में दी दबिश, कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं आरोपित

सेब बागवानों से 100 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में सीआइडी अन्य राज्यों में जांच कर रही है। आरोपित कारोबारियों व आढ़तियों की तलाश में गई टीम ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी दबिश जारी रखी। सीआइडी सूत्रों के अनुसार आरोपितों की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है।

By Virender KumarEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 10:02 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 10:02 PM (IST)
सेब बागवानों से 100 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में सीआइडी ने दूसरे दिन भी अन्य राज्यों में दी दबिश, कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं आरोपित
सेब बागवानों से धोखाधड़ी मामले में सीआइडी ने दूसरे दिन भी दबिश दी। जागरण आर्काइव

शिमला, राज्य ब्यूरो। सेब बागवानों से 100 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में सीआइडी अन्य राज्यों में जांच कर रही है। आरोपित कारोबारियों व आढ़तियों की तलाश में गई टीम ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी दबिश जारी रखी। सीआइडी सूत्रों के अनुसार आरोपितों की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। इस संबंध में गुजरात, दिल्ली व चंडीगढ़ में आरोपितों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अभी तक सभी मामलों में 30 से अधिक आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं। कई की तलाश चल रही है।

केसों की लंबी चलेगी जांच

अभी धोखाधड़ी से जुड़े मामलों की जांच लंबी चलेगी। सेब सीजन के बीच जांच एजेंसी काफी सक्रिय हो गई है। फरार आढ़तियों की तलाश की जा रही है। कोरोना संक्रमण के कारण काफी समय तक टीम बाहर नहीं जा पा रही थीं, लेकिन संक्रमण से राहत मिलने के बाद जांच और आगे बढ़ाई जा रही है।

कहां से हैं आरोपित

सेब बागवानों का पैसा डकारने वाले आढ़तियों का संबंध हिमाचल समेत महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिमी बंगाल, बिहार, कर्नाटक, उत्तरप्रदेश व हरियाणा आदि राज्यों से हैं। आरोप है कि इन्होंने हिमाचल में वर्ष 2015 से लेकर पिछले वर्ष तक सेब तो खरीदा, लेकिन पैसे डकार गए। मामले में सीआइडी के पास रिकार्ड 109 एफआइआर दर्ज हैं। हजारों शिकायतें आईं। इनमें से ज्यादातर का निपटारा कर दिया है। अब करीब 600 शिकायतें ही लंबित हैं। आरोपितों के खिलाफ अब तक शिमला और सोलन की अदालतों में करीब साठ चार्जशीट दायर हो चुकी है। 2019 से सीआइडी की एसआइटी जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी