कांगड़ा में 28 से शुरू होगा बाल विज्ञान सम्मेलन

बाल विज्ञान सम्मेलन की गतिविधियों की तैयारियां शुक्रवार नवंबर से फिर शुरु होंगी। 28 नवंबर को उपमंडल स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। सभी प्रतियोगिताएं ऑनलाइन होंगी। 28 नवम्बर को गणित ऑलंपियाड व एक्टिवटी कॉर्नर के तहत विभिन्न गतिविधियां होंगी।

By Richa RanaEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 10:53 AM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 10:53 AM (IST)
कांगड़ा में 28 से शुरू होगा बाल विज्ञान सम्मेलन
28 नवंबर को गणित ऑलंपियाड व एक्टिवटी कॉर्नर के तहत विभिन्न गतिविधियां होंगी।

धर्मशाला, जेएनएन। बाल विज्ञान सम्मेलन की गतिविधियों की तैयारियां 28 नवंबर से फिर शुरू होंगी। 28 नवंबर को उपमंडल स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। सभी प्रतियोगिताएं ऑनलाइन होंगी। 28 नवंबर को गणित ऑलंपियाड व एक्टिवटी कॉर्नर के तहत विभिन्न गतिविधियां होंगी। 28 नवंबर को ही दोपहर 2 से 3 बजे तक उपमंडल स्तर के परिणाम घोषित होंगे। शिक्षा विभाग ने प्रिंसीपल व हैडमास्टर को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

 गत दिनों 11 नवंबर से 25 नवंबर तक स्कूल बंद करने संबंधी कैबिनेट निर्णय के उपरांत शिक्षा विभाग ने बाल विज्ञान सम्मेलन की गतिविधियों को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया था लेकिन अब फिर से इन गतिविधियों का शैडयूल निर्धारित किया है। साइंस क्विज प्रतियोगिता स्कूलों द्वारा संपन्न करवा ली गई हैं जिस कारण इसके परिणाम में बदलाव नहीं होगा। जिला में बाल-विज्ञान सम्मेलन का आरंभ 9 नवंबर से शुरु हुआ था। उपमंडल स्तर पर 3 प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी जिसमें विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान क्रिया-कलाप और गणित ऑलंपियाड़ की प्रतियोगिताएं होंगी।

जिला स्तर पर 4 प्रतियोगिताएं होंगी जिसमें विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान क्रिया-कलाप और गणित ऑलंपियाड के साथ ही वैज्ञानिक परियोजना रिपोर्ट को शामिल किया जाएगा। जिला में इन प्रतियोगिताओं के लिए 3421 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। साईंटिफिक एक्टिवटी कॉर्नर में 480, मैथ ओलंपियाड में 581, साईंस क्विज में 2166 व साईंटिफिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट में 194 ने पंजीकरण किया है।

chat bot
आपका साथी