गांधी-नेहरु के खिलाफ कहे अपने शब्द वापस लें मुख्यमंत्री या माफी मांगें, नहीं तो कांग्रेस करेगी धरना प्रदर्शन : जीआर मुसाफिर

प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 3 सितंबर को अपने सराहां के एक दिवसीय दौरे के दौरान मंच पर जिस तरह से नेहरु व गांधी का अपमान किया है। वह उन्हें संवैधानिक पद पर बैठकर शोभा नहीं देता है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 10:34 AM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 10:34 AM (IST)
गांधी-नेहरु के खिलाफ कहे अपने शब्द वापस लें मुख्यमंत्री या माफी मांगें, नहीं तो कांग्रेस करेगी धरना प्रदर्शन : जीआर मुसाफिर
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नेहरु व गांधी का अपमान किया है उन्‍हें माफी मांगनी चाहिए।

नाहन,जागरण संवददाता। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 3 सितंबर को अपने सराहां के एक दिवसीय दौरे के दौरान मंच पर जिस तरह से नेहरु व गांधी का अपमान किया है। वह उन्हें संवैधानिक पद पर बैठकर शोभा नहीं देता है। मुख्यमंत्री को अपने इन शब्दों को या तो वापस लेना होगा या उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगने होगी। यह बात सराहां में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने कहे।

मुसाफिर ने कहा कि गांधी और नेहरू जैसे राष्ट्रीय नेताओं के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी निंदनीय है। जिस तरह यह टिप्पणी की गई वह कांग्रेस के मान सम्मान का सवाल है। अगर मुख्यमंत्री ने जल्द माफी नहीं मांगी, तो उनके खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। वही गंगूराम मुसाफिर ने कहा कि प्रदेश सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हुई है। प्रतिदिन डीजल, पेट्रोल, सरसों तेल व दालों के दाम बढ़ रहे हैं। जिससे आम आदमी की कमर टूट गई है। वही जिस तरह से प्रदेश सरकार कर्ज पर कर्ज लिए जा रही है। उसके प्रदेश को कर्ज के बोझ के तले दबा दिया जा रहा है।

वहीं मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए मुसाफिर ने कहा कि मुख्यमंत्री यह भी बताएं कि जो घोषणाएं 2 वर्ष पूर्व उपचुनाव के दौरान उन्होंने तथा उनके मंत्रियों ने घोषणा की वह कब पूरी होंगी। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जिन योजनाओं के उद्घाटन करके गए हैं। वह कांग्रेस कार्यकाल में बनी है। जबकि भाजपा नेता मुख्यमंत्री से कई आधी अधूरी योजनाओं के लोकार्पण भी करवा दिए। भाजपा मुख्यमंत्री के दौरे को ऐतिहासिक बता रही है। भाजपा की यह आदत हो गई है कि वह नोटबंदी, जीएसटी तथा हर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बता रही है। गंगूराम मुसाफिर ने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन सड़कों की टारिंग के उन्होंने शिलान्यास व लोकार्पण किया, वह सब कांग्रेस कार्यकाल में बनी है।

भाजपा पूछती है कि कांग्रेस ने 35 वर्षों में क्या किया, तो उन्होंने कहा कि 1982 में सड़कों व स्कूल की क्या हालत है तथा आज क्या है। यह जनता सब जानती है। उन्होंने बलदेव भंडारी के सवाल का भी जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि कोई बड़ा कार्यालय खोलने से पहले छोटे कार्यालय खोले जाते हैं। डिवीजन कार्यालय खोलने के लिए पहले जेई व एसडीओ कार्यालय खोलना होता है। उसके बाद डिवीजन कार्यालय खुलता है। जो कि कांग्रेस ने अपने समय में खोलें हैं। मुसाफिर ने कहा कि भाजपा में सेवा का स्तर गिर चुका है। सराहां में एक-एक सप्ताह तक पानी नहीं आता है तथा कई योजनाएं तो ऐसी थी जो कि पिछले 4 वर्षों से चल रही थी उनका भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम से लोकार्पण करवाया। भाजपा ओछी राजनीति पर उतर गई है। जिसका आगामी विधानसभा चुनाव में जनता पूरी तरह से जवाब देगी।

हर घर जल मिशन पर मुसाफिर ने सवाल उठाते हुए कहा कि अभी भाजपा जनता का बेवकूफ बनाकर उन्हें मुफ्त पानी कनेक्शन बता रहे हैं, जबकि उन्हें जानकारी मिली है कि इस पर प्रतिमाह 35 टैक्स दिया जाना है। मुसाफिर ने कहा कि इन दिनों में पंचायत के दौरे कर रहे हैं तथा सैकड़ों की संख्या में लोग भाजपा से नाराज होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। गंगूराम मुसाफिर ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश के लिए 69 नेशनल हाईवे की घोषणा करवाई थी। 5 वर्ष बीत जाने के बाद भी यह नेशनल हाईवे कहीं भी नजर नहीं आते हैं। भाजपा तथा उनके नेताओं की घोषणा मात्र कोरी घोषणाएं साबित हो रही हैं।

chat bot
आपका साथी