हर परीक्षा में खरे उतरे हैं हिमाचल के मुख्यमंत्री: विक्रम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हर परीक्षा में खरे उतरे हैं। विपक्ष का काम सिर्फ शोर मचाना है। कोरोनाकाल में कांग्रेस सहयोग के बजाय राजनीति करती रही।

By Richa RanaEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 04:00 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 04:00 PM (IST)
हर परीक्षा में खरे उतरे हैं हिमाचल के मुख्यमंत्री: विक्रम ठाकुर
बणी पंचायत में निर्माणाधीन तालाब का निरीक्षण करते हुए परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर।

जसंवा परागपुर, जागरण संवाददाता। हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हर परीक्षा में खरे उतरे हैं। विपक्ष का काम सिर्फ शोर मचाना है। कोरोनाकाल में  कांग्रेस सहयोग के बजाय राजनीति करती रही।

यदि प्रदेश के अंदर कांग्रेस की सरकार होती तो भ्रष्टाचार के सिवाय कुछ नहीं हुआ होता। फर्जी बिल बनाकर कांग्रेसियों ने अपनी ही पार्टी को भी लूटने से गुरेज नहीं किया। उन्होंने परागपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश कांग्रेस को नेतृत्व विहीन बताते हुए कहा कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में पूर्णतया नाकाम रही है। उन्होंने कांग्रेस पर भ्रम और अफवाहें फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेसी नेताओं को सीमा में रहकर बयान बाजी करनी चाहिए।

कांग्रेस शासनकाल में चहुंओर भ्रष्टाचार का साम्राज्य व्याप्त था। एचआरटीसी की बसों का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग हुआ।जनता  का आशीर्वाद  भारतीय जनता पार्टी के साथ है। शनिवार को बणी पंचायत में निर्माणाधीन खेल मैदान सहित विभिन्न विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण करने के उपरांत उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास के दम पर पुनः सता में वापसी करेगी।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को गरीबों की सबसे ज्यादा चिंता करने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने एक अहम निर्णय में 65 वर्ष से ऊपर की आयु वाली समस्त महिलाओं को बिना किसी आय प्रमाण पत्र के समाजिक सुरक्षा पेंशन देने का प्रावधान किया है। उज्जवला योजना की तर्ज पर प्रदेश के अंदर हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना आरंभ की गई है।

हिमाचल प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है जहां समस्त परिवारों के पास गैस कनेक्शन उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश का एक समान और संतुलित विकास हो रहा है जिसकी सराहना पूरे देश भर में हो रही है।

chat bot
आपका साथी