CM Jairam Thakur in Nahan : मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर बोले, कांग्रेस ऐसे नसीहत दे रही जैसे वर्षों से हो कोविड से निपटने का अनुभव

CM Jairam Thakur in Nahan मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष के लोग इंटरनेट मीडिया पर हमें नसीहत दे रहे थे कि किस तरह कोविड काल में कार्य करने चाहिए। जैसे कि उन्हें वर्षों से कोविड से निपटने का अनुभव हो।

By Virender KumarEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 04:15 PM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 04:15 PM (IST)
CM Jairam Thakur in Nahan : मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर बोले, कांग्रेस ऐसे नसीहत दे रही जैसे वर्षों से हो कोविड से निपटने का अनुभव
नाहन के सतीवाला में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर। जागरण

नाहन, जागरण संवाददाता। CM Jairam Thakur in Nahan, जिला सिरमौर के नाहन विधानसभा क्षेत्र के सतीवाला में रविवार को जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जमकर कांग्रेस पर प्रहार किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष के लोग इंटरनेट मीडिया पर हमें नसीहत दे रहे थे कि किस तरह कोविड काल में कार्य करने चाहिए। जैसे कि उन्हें वर्षों से कोविड से निपटने का अनुभव हो।

कांग्रेस के लिए घोटाले होते हैं विकास कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लिए घोटाले विकास कार्य होते हैं। कांग्रेस के लिए 1.76 करोड़ का घोटाला बड़ी उपलब्धि है। कांग्रेस की सरकारों में पहली कैबिनेट में एक काम होता था, वह था पिछली सरकार के निर्णय को रद करना तथा पिछली सरकार के मंत्रियों व कर्मचारियों पर मामले दर्ज करना, जबकि उन्‍होंने पहली कैबिनेट में बुजुर्गों के दर्द को समझ कर उनके लिए 70 वर्ष से ऊपर के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन की व्यवस्था थी, जो कि अब महिलाओं के लिए 65 वर्ष कर दी गई है।

समय नहीं योजनाओं से जाना जाता है मुख्‍यमंत्री

जयराम ने कहा कि यह कोई मायने नहीं रखता कि कौन मुख्यमंत्री कितने वर्ष तक रहा है, जबकि मायने यह रखता है कि उस मुख्यमंत्री ने प्रदेश के गरीब आदमी के लिए कौन-कौन सी योजनाएं चलाई। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेसी कह रहे हैं कि जयराम चार वर्षों में अपनी कोई उपलब्धि बताएं। प्रदेश सरकार की योजनाएं व उपलब्धियों में प्रदेश के 50 लाख लोगों के लिए हिमकेयर योजना शुरू करना, 70 वर्ष की आयु से अधिक बुजुर्गों को पेंशन देना, प्रदेश की साढे़ तीन लाख महिलाओं को गृहणी योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन, बेसहारा बुजुर्गों के लिए मुख्यमंत्री सहारा योजना के तहत प्रतिमाह 3000 की सहायता तथा प्रदेश की प्रत्येक बीपीएल परिवार की बेटी के लिए 31000 शगुन योजना क्या यह कांग्रेस के लिए कोई कामयाबी नहीं है।

42 विधानसभा क्षेत्रों में 4.5 हजार करोड़ के विकास कार्य

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कोविड काल में विकास कार्य ना रुके, इसलिए गत वर्ष 42 विधानसभा क्षेत्रों में 4.5 हजार करोड़ के विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास आनलाइन किए। दो दिनों के प्रवास के दौरान सिरमौर जिला में 325 करोड़ के उद्घाटन व शिलान्यास किए हैं। जो कि जिला के लिए एक बड़ी बात है। उन्होंने कोविड काल में भी विकास कार्य नहीं रुकने दिए। जिला सिरमौर के लोगों की मांग पर पहली बार प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश में सात धान खरीद केंद्र खोले, जिसमें से तीन जिला सिरमौर में है। जब वह 9वीं व दसवीं कक्षा में पढ़ते थे तो 10 किलोमीटर पैदल चलते थे। वह प्रदेश में स्कूल व कालेज के निर्माण के लिए प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर देश में सबसे पहली वैक्‍सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को बधाई दी थी। प्रदेश के सबसे दुर्गम गांव बड़ा बंगाल में उन्‍होंने हेलीकाप्‍टर भेजकर वैक्सीन लगाई है।

chat bot
आपका साथी