मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने गागल व रिवालसर में 292 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मेरे दिल्ली जाने से कुछ लोग ज्यादा ही उम्मीदें पाल लेते हैं। ऐसे लोगों की उम्मीद कभी पूरी नहीं होगी। वह प्रदेश के काम के लिए दिल्ली जाते हैं। चार साल से जा रहे हैं। आगे भी जाएंगे।

By Richa RanaEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 05:28 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 05:28 PM (IST)
मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने गागल व रिवालसर में 292 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया
मुख्‍यमंत्री ने गागल व रिवालसर में 292 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

मंडी, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मेरे दिल्ली जाने से कुछ लोग ज्यादा ही उम्मीदें पाल लेते हैं। ऐसे लोगों की उम्मीद कभी पूरी नहीं होगी। वह प्रदेश के काम के लिए दिल्ली जाते हैं। चार साल से जा रहे हैं। आगे भी जाएंगे। सरकार बनने के तीन माह बाद कुछ लोगों ने चर्चा की यह कहानी शुरू कर दी थी। प्रदेश की जनता चट्टान की तरह उनके व सरकार के साथ खड़ी है। जनता ने हर परीक्षा में शत प्रतिशत अंक दिए हैं। मिशन रिपीट 2022 पर जनता भारी बहुमत के साथ अपनी मुहर लगाएगी।

जयराम ठाकुर मंडी जिला के बल्ह हलके के गागल व रिवालसर में 292 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि साढ़े तीन साल में उन्होंने ईमानदारी से काम करने का प्रयास किया है। वोट बैंक की राजनीति नहीं की। कौन किसका समर्थक है,किस क्षेत्र से संबंध रखता है। यह नहीं देखा। एक समान दृष्टि से काम करने का प्रयास किया है। प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावना है। किसी ने पर्यटक स्थलों को विकसित करने की तरफ ध्यान नहीं दिया। देश विदेश के पर्यटक हिमाचल आना चाहते हैं, सड़क मार्ग से सफर लंबा होने की वजह से यहां पहुंचते पहुंचते पर्यटकों की हालत खराब हो जाती है। प्रदेश के शिमला, कुल्लू व कांगड़ा में स्थित हवाई अड्डों के विस्तार की संभावना कम है। इसी बात को मद्देनजर रखते हुए सरकार ने बल्ह घाटी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाने का निर्णय लिया है। इसकी औपचारिकता अंतिम चरण में हैं। जल्द भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी। एयरपोर्ट सिर्फ उनका ही नहीं प्रदेश की जनता का भी सपना है।

केंद्र सरकार इसे अपनी मंजूरी प्रदान कर चुकी है। जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट की आधारशिला रखेंगे। जयराम ठाकुर ने कहा गरीबों के उत्थान के लिए कांग्रेस ने अपने शासनकाल में कुछ नहीं किया। भाजपा ने गरीब केे स्वास्थ्य की ङ्क्षचता कर आयुष्मान व हिमकेयर जैसी योजना शुरू कर राहत प्रदान की है। उन्होंने कहा मिशन रिपीट में सबसे बड़ी जिम्मेदारी मंडी जिला के लोगों की बनती है। किसी के बहकावे में आने के बजाय भाजपा के साथ चलकर विकास की गति को आगे बढ़ाएं। जयराम ठाकुर ने पीएचसी गागल का दर्जा बढ़ा सीएचसी, राजगढ़ में पीएचसी खोलने, सीएचसी रिवालसर को नागरिक अस्पताल व पुलिस चौकी को थाना में स्तरोन्नत करने की घोषणा की।

chat bot
आपका साथी