शिमला में बनेगा सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट का भवन, मुख्यमंत्री ने किया भूमि पूजन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित ट्रस्ट के अधिकारियों ने सुनील भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इस भवन निर्माण कार्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 04:46 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 04:46 PM (IST)
शिमला में बनेगा सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट का भवन, मुख्यमंत्री ने किया भूमि पूजन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। जागरण आर्काइव

शिमला, जागरण संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित ट्रस्ट के अधिकारियों ने सुनील भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इस भवन निर्माण कार्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

ट्रस्ट के सचिव डा. सुरेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट हिमाचल प्रदेश में सेवा कार्य करने के लिए तत्पर है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए शिमला में ट्रस्ट के कार्यालय के रूप में सुनील भवन का भूमि पूजन करके निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। आने वाले समय में इस कार्यालय के माध्यम से अनेकों सेवा गतिविधियां प्रदेश के अंदर चलाई जाएंगी। इस कार्यालय में वैलनेस सेंटर खोला जाएगा जिसके माध्यम से योग प्रशिक्षण, शारीरिक व्यायाम आदि गतिविधियां चलाई जाएंगी। ट्रस्ट की ओर से विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य जैसे कि वस्त्र बैंक लगाकर जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण करना, कोरोना मरीजों के लिए निशुल्क भोजन सेवा चलाना, कोरोना महामारी के दौरान रक्त की पूर्ति हेतु रक्तदान शिविरों का आयोजन करना, जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण करना सहित कई प्रकार के सेवा कार्य करवाए गए हैं।

यह रहे मौजूद

भूमि पूजन कार्यक्रम में एबीवीपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल्ला आकांत, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर नागेश ठाकुर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हिमाचल प्रांत प्रचारक संजय, अभाविप हिमाचल प्रदेश के संगठन मंत्री गौरव अत्री, सह सचिव डॉ नितिन व्यास, अभाविप शिमला विभाग प्रमुख डॉ. संजय शर्मा और अभाविप प्रांत व्यवस्था प्रमुख रोहित शर्मा उपस्थित रहे।

ट्रस्ट का समाजसेवा में योगदान

सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट ने कोरोनाकाल के दौरान बेहतर कार्य किया। लोगों की मदद के लिए ट्रस्ट के सदस्यों ने कई कार्य किए। जरूरतमंद लोगों तक खाना पहुंचाने के साथ मास्क व सैनिटाइजर भी वितरित किए। भोजन उपलब्ध करवाने के अलावा बच्चों की पढ़ाई को बाधित नहीं होने दिया। समाजसेवा के कार्यों में भी ट्रस्ट आगे रहता है।

chat bot
आपका साथी