भाजपा वर्किंग कोर कमेटी की बैठक के लिए धर्मशाला पहुंचे सीएम

हिमाचल प्रदेश भाजपा वर्किंग कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अाठ बजकर पैंतालीस मिनट पर हैलीकॉप्टर से पुलिस मैदान में उतरे। इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सीधे परिधि गृह के लिए रवाना हुए है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 09:23 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 09:23 AM (IST)
भाजपा वर्किंग कोर कमेटी की बैठक के लिए धर्मशाला पहुंचे सीएम
प्रदेश भाजपा वर्किंग कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर धर्मशाला पहुंच गए हैं।

धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश भाजपा वर्किंग कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अाठ बजकर पैंतालीस मिनट पर हैलीकॉप्टर से पुलिस मैदान में उतरे। इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सीधे परिधि गृह के लिए रवाना हुए है अौर यहां से सतोवरी में अायोजित होने वाली बैठक को जाएंगे।

भाजपा वर्किंग कोर कमेटी की बैठक में भाजपा मिशन रिपीट को लेकर दो दिन तक चर्चा होगी। वहीं मंडी संसदीय क्षेत्र, फतेहपुर व जुब्बल कोटखाई विधानसभा के चुनाव को लेकर भी अागामी रणनीति बनेगी। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल सहित कार्य समिति सदस्य भाग लेंगे।

chat bot
आपका साथी