सौरभ वन विहार जाने वाले रास्ते को सुधारें

कारगिल युद्ध के प्रथम बलिदानी कै. सौरभ कालिया को समर्पित सौरभ वन ि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 09:28 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 09:28 PM (IST)
सौरभ वन विहार जाने वाले रास्ते को सुधारें
सौरभ वन विहार जाने वाले रास्ते को सुधारें

संवाद सहयोगी, पालमपुर : कारगिल युद्ध के प्रथम बलिदानी कै. सौरभ कालिया को समर्पित सौरभ वन विहार में विकास कार्याें एवं सुविधाओं का जायजा लेने के लिए वन वृत्त धर्मशाला के मुख्य अरण्यपाल प्रदीप ठाकुर ने सोमवार को यहां का दौरा किया। उन्होंने वन विहार सोसायटी की बैठक में भी हिस्सा लिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सौरभ वन विहार को जाने वाले रास्ते में सुधार करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने वन विहार में चल रहे विकास कार्याें पर संतुष्टि जाहिर करते हुए विभाग से राजस्व में इजाफा करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि पर्यटन सीजन में सौरभ वन विहार में काफी भीड़ देखी जाती है। दो वर्षाें तक बाढ़ के कारण हुए नुकसान में सौरभ वन विहार की रौनक गायब रही, लेकिन सरकार ने इसे पुनस्र्थापित कर पर्यटकों को सुविधा प्रदान की है।

उन्होंने कहा कि वन विहार की कमाई को इसके सुधार में खर्च किए जाने का प्रविधान है, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते बहुत कम पर्यटकों की उपस्थिति से राजस्व में सुधार नहीं हो पाया है। सौरभ वन विहार में नौका विहार, शहीद स्मारक व प्रकृति का लुत्फ उठाने के साथ ही पर्यटकों के बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वन विहार में प्रवेश शुल्क नाममात्र होने के चलते स्थानीय व विदेशी पर्यटक लगातार वन विहार का दौरा कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वन विहार की सुरक्षा में बनाई जा रही सुरक्षा दीवार का कार्य भी युद्धस्तर पर चला हुआ है। इसके बाद सौरभ वन विहार न्यूगल खड्ड के बाढ़ के खतरे से मुक्त हो जाएगा। इस मौके पर समिति अध्यक्ष एवं डीएफओ पालमपुर डा. नितिन पाटिल, निगम आयुक्त एवं कृषि विश्वविद्यालय कुलसचिव पंकज शर्मा, तहसीलदार पालमपुर वेद प्रकाश अग्निहोत्री, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग व जल शक्ति विभाग सहित वन विहार समिति के गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी