केसरिया हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष बने कांगड़ा निवासी इंजीनियर चंद्रभूषण मिश्र
Kesaria Hindu Vahini केसरिया हिंदू वाहिनी परिवार के संस्थापक अतुल मिश्र के विशेष अनुमोदन पर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के अध्यक्ष इंजीनियर चंद्रभूषण मिश्र को तत्काल प्रभाव से प्रदेश अध्यक्ष मुख्य मोर्चा के पद पर पदोन्नति दी गई है।
कांगड़ा, संवाद सहयोगी। Kesaria Hindu Vahini, केसरिया हिंदू वाहिनी परिवार के संस्थापक अतुल मिश्र के विशेष अनुमोदन पर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के अध्यक्ष इंजीनियर चंद्रभूषण मिश्र को तत्काल प्रभाव से प्रदेश अध्यक्ष मुख्य मोर्चा के पद पर पदोन्नति दी गई है। जिला बिलासपुर के जय विहारी लाल जो प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे उनको राष्ट्रीय टीम में कोई स्थान दिया जाएगा और प्रदेश प्रभारी की भी जिम्मेदारी दी गई है। अखंड भारत केसरिया हिन्दू वाहिनी परिवार मुख्य मोर्चा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय दवे ने दसकी जानकारी दी।
उधर, हिमाचल प्रदेश का अध्यक्ष बनते ही इंजीनियर चंद्र भूषण मिश्र ने प्रदेश कार्यकारिणी में फेरबदल करते हुए अपने खास सिपहसालार राजोल के डाक्टर राजकुमार शर्मा को प्रदेश का वरिष्ठ उपाध्यक्ष और दौलतपुर के संजीव कुमार भारद्वाज को महासचिव बनाकर काबिल लोगों को आगे आने का मौका दिया है। साथ ही कांगड़ा तहसील में भी थोड़ा बहुत बदलाव कर युवा मोर्चा तहसील अध्यक्ष पंडित शुभम शर्मा को जिला में लाकर युवा मोर्चा का अध्यक्ष पदोन्नत कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: बद्दी में पैनेशिया बायोटेक कंपनी शुरू करेगी कोवैक्सीन का उत्पादन, बीते वर्ष अमेरिका को भेजी थी यहां से मदद
यह भी पढ़ें: Himachal Coronavirus Cases Update: 40 हजार के करीब पहुंचे एक्टिव केस, कांगड़ा में मौत का आंकड़ा 600 पार
यह भी पढ़ें: Himachal Weather Update: प्रदेश में अभी राहत नहीं देगा मौसम, फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमित के अंतिम संस्कार के लिए सरकार ने बनाए नोडल अधिकारी, विधायकों को भी दिए निर्देश