चंदन प्रेमी छह वर्ष के लिए भाजपा से निष्कासित

भारतीय जनता पार्टी कुल्लू ने अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई की है। भाजपा कुल्लू मंडल के संचिव पद पर तैनात चंदन प्रेमी काे नगर परिषद कुल्लू में अध्यक्ष पद के लिए खुलेआम कांग्रेस का समर्थन देने पर छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 03:09 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 03:59 PM (IST)
चंदन प्रेमी छह वर्ष के लिए भाजपा से निष्कासित
चंदन प्रेमी काे छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।

कुल्लू, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी कुल्लू ने अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई की है। भाजपा कुल्लू मंडल के संचिव पद पर तैनात चंदन प्रेमी काे नगर परिषद कुल्लू में अध्यक्ष पद के लिए खुलेआम कांग्रेस का समर्थन देने पर छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।

कुल्लू नगर परिषद में एक बार फिर कांग्रेस के हाथ अध्यक्ष पद की चाबी आई है। ऐसे में वार्ड नंबर नौ से पार्षद पद के प्रत्याशी व कुल्लू भाजपा मंडल के सचिव चंदन प्रेमी यहां से चुनाव जीते हैं। इसके बाद कांग्रेस और भाजपा में अध्यक्ष पद को लेकर काफी खींचतान हुई। अंत में आठ पार्षद गोपाल कृष्ण महंत के समर्थन में आगे आए और सोमवार को अध्यक्ष पद की कमान कांग्रेस के गोपाल कृष्ण महंत को सौंप दी है। इस दौरान चंदन प्रेमी भाजपा को छोड़ कांग्रेस के साथ खुले आम दिखाई दिए। ये आजाद प्रत्‍यशी थे, और भाजपा को ठेंगा दिखाकर कांग्रेस को समर्थन दिया है। इसी आधार पर भाजपा ने चंदन प्रेमी को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष भीम सेन शर्मा ने बताया कि सोमवार को चंदन प्रेमी ने अध्‍यक्ष पद के लिए कांग्रेस का खुलेआम प्रदर्शन किया है। भाजपा ने नगर परिषद कुल्लू के चुनाव के लिए वार्ड नंबर नौ से अपना प्रत्याशी घोषित किया था जिसमें चंदन प्रेमी की जीत भी हुई है। इसके बाद पार्षद चुने गए और सोमवार को अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कांग्रेस का खुलेआम समर्थन किया  है। इसी आधार पर कुल्लू भाजपा मंडल की शिकायत पर चंदन प्रेमी की प्राथमिक सदस्यता व भारतीय जनता पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में अनुशासहीनता बिलकुल भी सहन नहीं की जाएगी। इसमें प्रदेशाध्यक्ष भी समय समय पर देख रेख करते हैं। हाईकमान के आदेश के बाद अभी कुछ और सदस्यों पर भी गाज गिर सकती है।

chat bot
आपका साथी