कांगड़ा-चंबा में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए रैत में बनी रणनीति, इन नेताओं को साैंपी जिम्‍मेवारियां

Chamba Kangra Congress कांग्रेस कार्यालय रैत में हिमाचल प्रदेश बूथ स्तरीय कार्यकर्ता समिति के गठन व कार्य की निगरानी के लिए कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में बैठक हुई।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 09:38 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 09:38 AM (IST)
कांगड़ा-चंबा में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए रैत में बनी रणनीति, इन नेताओं को साैंपी जिम्‍मेवारियां
हिमाचल प्रदेश बूथ स्तरीय कार्यकर्ता समिति के गठन व कार्य की निगरानी बैठक रैत में हुई।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Chamba Kangra Congress, कांग्रेस कार्यालय रैत में हिमाचल प्रदेश बूथ स्तरीय कार्यकर्ता समिति के गठन व कार्य की निगरानी के लिए कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के बूथ कमेटी गठन सहप्रभारी, महासचिव, नवनियुक्त उपाध्यक्ष एव अन्य सदस्यों के साथ मिशन 1619 बूथों की बैठक में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता समिति गठन के कार्य की निगरानी के लिए अपने अपने विचार रखे। कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र बूथ स्तरीय कार्यकर्ता समिति के गठन के कार्य की निगरानी के लिए महासचिव नवनीत शर्मा ने सभी कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के नवनियुक्त उपाध्यक्षों, सचिवों को कांगड़ा के 15 कांग्रेस ब्लॉक में बूथों को मजबूती देने के लिए अपने सुझाव दिए।

हिमाचल प्रदेश बूथस्तरीय कार्यकर्ता समिति के गठन के कार्य की निगरानी के लिए कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने सभी कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के बूथस्तरीय कार्यकर्ता समिति के गठन के कार्य की निगरानी के सभी पदाधिकारियों से बैठ कर बूथों की समीक्षा की।

पठानिया ने कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के 15 ब्लॉक में बूथ स्तर की कमेटियों का गठन करवाने के लिए सुझाव दिए और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के हर ब्लाक के हर बूथों में कांग्रेस पार्टी में नए कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। कांग्रेस को बूथों में मजबूत करने का काम किया जाएगा।

पठानिया ने जिला कांगड़ा में बूथस्तरीय कार्यकर्ता समिति के गठन के कार्य की निगरानी के लिए डाक्‍टर गुलशन कुमार, एसएमएल कौंडल, मुनीश पटियाल, सुनील बलौरिया, सुनील शर्मा, विवेक पढेरिया को कांगड़ा के 15 कांग्रेस ब्लॉकों में सभी को अलग अलग जिमेदारिया सौंपी। जिससे जल्द से जल्द कांग्रेस बूथ कमेटियों की समीक्षा हो।

पठानिया ने कहा कि बूथ कमेटियों के गठन के सभी पदाधिकारियों को दो-दो ब्लाक सौंपे हैं वह अपने-अपने ब्‍लाक में जाकर स्थानीय अध्यक्ष और स्थानीय कांग्रेस नेता के साथ विचार विमर्श करके अपने काम को अंजाम दें। पठानिया ने संगठन मजबूती के कार्य के लिए प्रदेश प्रभारी व हाईकमान का धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी