देहरा में केंद्रीय विश्‍वविद्यालय के निर्माण की राह हुई आसान, 81.50 हेक्टेयर भूमि को लेकर अधिकार पत्र सौंपेगा प्रशासन

देहरा अब सब कुछ तेरा। कुछ समय पहले यह कहावत देहरा के लिए लोग कहते थे कि देहरा कोई नहीं तेरा। ऐसे में देहरा केंद्रीय विश्‍वविद्यालय परिसर निर्माण का रास्ता साफ होने के चलते यह कहावत अब बदल गई है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 11:25 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 11:25 AM (IST)
देहरा में केंद्रीय विश्‍वविद्यालय के निर्माण की राह हुई आसान, 81.50 हेक्टेयर भूमि को लेकर अधिकार पत्र सौंपेगा प्रशासन
परिसर के निर्माण के लिए 81.50 हेक्टेयर भूमि केंद्रीय विश्‍वविद्यालय प्रशासन के नाम होगी।

धर्मशाला, जेएनएन। देहरा अब सब कुछ तेरा। कुछ समय पहले यह कहावत देहरा के लिए लोग कहते थे कि देहरा कोई नहीं तेरा। ऐसे में देहरा केंद्रीय विश्‍वविद्यालय परिसर निर्माण का रास्ता साफ होने के चलते यह कहावत अब बदल गई है। इस परिसर के निर्माण के लिए 81.50 हेक्टेयर भूमि केंद्रीय विवि प्रशासन के नाम होगी। जिला प्रशासन राजस्व संबंधित कार्य पूरा कर रहा है।

केंद्रीय विश्‍वविद्यालय को संबंधित जमीन पर कब्जे का अधिकार देगा। केंद्रीय विवि परिसर देहरा निर्माण व केंद्रीय विवि की जमीन से संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर खुद केंद्रीय मंत्री प्रशासनिक अधिकारियों की दो बार बैठक ले चुके हैं। अनुराग ठाकुर के साथ-साथ बैठक में कांगड़ा-चंबा के सांसद किशन कपूर भी मौजूद रहे हैं। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री की इच्छा शक्ति व लगातार फालोअप के कारण अब देहरा में केंद्रीय विवि परिसर का रास्ता साफ होता दिख रहा है।

केंद्रीय विवि परिसर देहरा में बनने से विकास को मिलेगी गति

बताया जा रहा है कि 14 जून को जिला प्रशासन केंद्रीय विवि को देहरा में चयनित वन भूमि का (सर्टिफिकेट ऑफ पोजेशन) अधिकार पत्र सौंपेगा। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। यह प्रपत्र मिलने के साथ ही केंद्रीय विवि देहरा परिसर में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। केंद्रीय विवि परिसर देहरा में बनने व विभिन्न विषयों की पढ़ाई यहां पर चलने के कारण यहां पर विकास गति पकड़ेगा।

बोले रजिस्ट्रार प्रशासन 14 जून को सौंपा जाएगा अधिकार पत्र

केंद्रीय विवि के रजिस्टारर हेमराज ने का कहा कि 14 जून को केंद्रीय विवि को भूमि संबंधित पत्र सौंपेगा। इसके बाद जल्द निर्माण कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी