केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश को मिले नए स्थायी कुलपति, विद्यार्थी परिषद की जीत

केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश में प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल स्थायी कुलपति नियुक्त हुए। यह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए गए 44 दिन के अनिश्चित कालीन आंदोलन की यह एक बड़ी जीत है। विद्यार्थी परिषद नवनियुक्त कुलपति का विश्वविद्यालय में स्वागत करती है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 01:31 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 01:31 PM (IST)
केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश को मिले नए स्थायी कुलपति, विद्यार्थी परिषद की जीत
केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश में प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल स्थायी कुलपति नियुक्त हुए।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश में प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल स्थायी कुलपति नियुक्त हुए। यह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए गए 44 दिन के अनिश्चित कालीन आंदोलन की यह एक बड़ी जीत है। विद्यार्थी परिषद नवनियुक्त कुलपति का विश्वविद्यालय में स्वागत करती है।

केंद्रीय विश्वविद्यालय इकाई धर्मशाला के इकाई अध्यक्ष वैभव खरवाल ने कहा कि इस 44 दिन के अनिश्चित कालीन धरने के दौरान विद्यार्थी परिषद ने एक मांग यह भी रखी थी कि विश्वविद्यालय में जल्द से जल्द स्थायी कुलपति की नियुक्ति की जाए। इसी आंदोलन के चलते विद्यार्थी परिषद का एक प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मिलने दिल्ली भी गया था तथा पूर्व शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के सामने इस समस्या को रखा था। इसके अतिरिक्त अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को भी विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति की नियुक्ति के लिए ज्ञापन सौंपा था।

आज केंद्रीय विश्वविद्यालय को स्थाई कुलपति मिल गए हैं। इसके लिए विद्यार्थी परिषद के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। विद्यार्थी परिषद यह कामना करती है कि नए कुलपति छात्रों की समस्याओं को सुनेंगे व उन्हें पूरा करने का प्रयास करेंगे। 2019 में सीयू कुलपति डा. कुलदीप चंद अग्निहोत्री का कार्यकाल पूरा हो गया था। इसी बीच कोरोना महामारी के चलते केंद्र सरकार ने उन्हें एक साल का सेवा विस्तार दिया था। 2021 की शुरूआत में कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद सीयू अंग्रेजी विभाग के डा. रोशन लाल शर्मा कार्यकारी कुलपति का कार्यभार सौंपा गया था। अब सत्य प्रकाश बंसल की तैनाती के बाद सीयू परिसर के निर्माण कार्य में तेजी आएगी। इसके अलावा लंबे समय से लंबित पड़ी सीयू के भर्ती प्रक्रिया भी शुरू होगी। अभी सीयू के कई विभागों में स्टाफ की कमी है। इसके अलावा स्कूल ऑफ सोशल वर्क के कई विभागों में प्राध्यापक नौकरी छोड़कर चले गए हैं। अब नए कुलपति की प्राथमिकता यहां स्टाफ की तैनाती करना ही होगी।

पांच साल के लिए हुई है तैनाती

एसपी बंसल की कुलपति के तौर पर पांच के लिए तैनात हुई है। नियमों के अनुसार कुलपति को पांच साल के लिए तैनात किया जाता है। अगर पांच साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले कुलपति की आयु 70 साल से अधिक हो जाती है तो उन्हें कार्यभार मुक्त कर दिया जाता है। एसपी बंसल सीयू के सबसे कम आयु के कुलपति भी बने हैं। उनकी आयु 56 वर्ष है।

सीयू के तीसरे स्थायी कुलपति बने हैं एसपी बंसल

सीयू हिमाचल प्रदेश के तीसरे स्थायी कुलपति के तौर पर एसपी बंसल की तैनाती हुई है। 2009 से 2013 तक फुरकान कंवर पहले कुलपति रहे। इसके बाद 2013 से 2019 तक डा. कुलदीप चंद अग्निहोत्री रहे। उसके बाद उन्हें एक साल का सेवा विस्तार भी दिया गया। उसके बाद इसी साल प्रो. रोशन लाल शर्मा को कार्यकारी कुलपति बनाया गया। अब एसपी बंसल सीयू के तीसरे स्थायी कुलपति बने हैं।

chat bot
आपका साथी