फिर पकड़ा केंद्रीय विश्वविद्यालय के मुद्दे ने तूल, धर्मशाला के हितों के साथ हो रहा अन्‍याय

केंद्रीय विश्वविद्यालय का मुद्दा तूल पकड़ने लगा है। अब जनजागरण मुहिम के तहत धर्मशाला की जनता को जागृत कर इस आंदोलन को जन आंदोलन बनाया जा रहा है। हालांकि इस आंदोलन में अभी तक न तो भाजपा का कोई नेता और न ही कांग्रेस के नेता कूदे हैं।

By Richa RanaEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 02:35 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 02:35 PM (IST)
फिर पकड़ा केंद्रीय विश्वविद्यालय के मुद्दे ने तूल,  धर्मशाला के हितों के साथ हो रहा अन्‍याय
कांगड़ा में फिर से केंद्रीय विश्वविद्यालय का मुद्दा तूल पकड़ने लगा है।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। कांगड़ा में फिर से केंद्रीय विश्वविद्यालय का मुद्दा तूल पकड़ने लगा है। अब जनजागरण मुहिम के तहत धर्मशाला की जनता को जागृत कर इस आंदोलन को जन आंदोलन बनाया जा रहा है। हालांकि इस आंदोलन में अभी तक न तो भाजपा का कोई नेता और न ही कांग्रेस के नेता कूदे हैं। सिर्फ पंचायतों के जनप्रतिनिधि व कुछ संगठनों के लोग ही आगे आए हैं। समाज सेवी अतुल भारद्वाज इस आंदोलन को ऊर्जा दे रहे हैं।

धर्मशाला की जनता ने उपायुक्त कार्यालय में धरना प्रदर्शन करके उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन प्रदेश सरकार को भेज दिया है। धर्मशाला की जनता केंद्रीय विश्विविद्यालय को पूर्ण रूप से धर्मशाला में स्थापित करने की मांग कर रही है। लोगों ने सरकार से आग्रह किया है कि धर्मशाला में ही केंद्रीय विवि स्थापित की जाए। धर्मशाला के जदरांगल में जगह उपलब्ध है, सरकार व प्रशासन व जनता को कुछ लोग गुमराह कर रहे हैं। धर्मशाला के हितों से अन्याय हो रही है। इस लिए जनता को खुद मैदान में उतरना पड़ा है।

आने वाले समय में सरकार इसे गंभीरता से नहीं लेती है तो सड़कों में उतर कर इसका विरोध किया जाएगा और सरकार के खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। लोगों ने चेतावनी दी है कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले निर्माण शुरू न किया तो आंदोलन किया जाएगा। जिसके लिए सरकार स्वयं जिम्मेवार होगी। विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पिछले एक दशक से क्षेत्र की जनता को सीयू के नाम पर गुमराह किया जा रहा है, लेकिन अभी तक सरकार ने स्थिति स्पष्ट नहीं की है, यही वजह है कि क्षेत्र की जनता में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि सीयू के नाम पर धर्मशाला की अनदेखी सहन नहीं की जाएगी।

अब क्षेत्र की जनता जागरूक हो चुकी है तथा अपने हकों के लिए अपनी आवाज बुलंद करना जान चुकी है। उन्होंने कहा कि सीएम को भेजे गए ज्ञापन में जदरांगल के अलावा धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ही अन्य विकल्प भी सुझाए गए हैं। जनता अब गुमराह होने वाली नहीं है। ज्ञापन सौंपने की प्रक्रिया को पूरा किया गया है अब जल्द ही आगामी रणनीति बनाई जाएगी।धर्मशाला क्षेत्र में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। जनभागीदारी से इस मुद्दे को हल करवाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी