प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला ने मनाया विश्व पर्यटन दिवस

हिमाचल प्रदेश के केंद्रीय विश्वविद्यालय के पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटन सप्ताह समारोह-2021 के समापन समारोह का आयोजन होटल देवदार रिज़ॉर्ट खनियारा में किया गया। यूएनडब्ल्यूटीओ के वर्तमान वर्ष के विश्व पर्यटन दिवस-2021 के विषय समावेशी विकास के लिए पर्यटन के अनुसार पर्यटन सप्ताह मनाया गया।

By Richa RanaEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 12:10 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 12:10 PM (IST)
प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला ने मनाया विश्व पर्यटन दिवस
हिमाचल प्रदेश के केंद्रीय विश्वविद्यालय के पर्यटन विभाग ने विश्व पर्यटन दिवस मनाया।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। हिमाचल प्रदेश के केंद्रीय विश्वविद्यालय के पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटन सप्ताह समारोह-2021 के समापन समारोह का आयोजन होटल देवदार रिज़ॉर्ट खनियारा में किया गया। यूएनडब्ल्यूटीओ के वर्तमान वर्ष के विश्व पर्यटन दिवस-2021 के विषय समावेशी विकास के लिए पर्यटन के अनुसार पर्यटन सप्ताह मनाया गया।

इस कार्यक्रम की शुरूआत 23 सितंबर को समुदाय में पौधरोपण के साथ हुई, इसके बाद राष्ट्रीय पर्यटन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता (ऑनलाइन) और डाक्यूमेंटरी वीडियो बनाने की प्रतियोगिता हुई। 24 सितंबर को आयोजित अन्य गतिविधियों में फोटो कैप्शन प्रतियोगिता, हेरिटेज ट्रेल, गणमान्य व्यक्तियों द्वारा वृक्षारोपण, समावेशी विकास के लिए पर्यटन विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार, पर्यटन स्थल पर स्वच्छता अभियान, और 27 सितंबर 2021 को कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण ‘अतिथि सम्मान’ रहा। गग्गल हवाई अड्डे पर हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रों ने राज्य में आने वाले पर्यटकों का तिलक लगाकर, फूलों माला पहनाकर कर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।

राजा का तालाब: बजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में पर्यटन विभाग की ओर से वर्ल्ड टुरिज्म वीक सेलिव्रेशन 2021 कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डा. संजय पठानिया के संबोधन से हुई। इसके उपरांत कार्यक्रम संयोजक सह. प्रो. विनीत कमल ने विश्व पर्यटन दिवस तथा हिमाचल में पर्यटन की अपार संभावनाओं के बारे में व्याख्यान दिया। जिसमें मुख्यतः ब्रिटेन के विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार तथा भविष्य में इस क्षेत्र में आने वाली चुनौतियां एवं योजनाबद्ध तरीके से पर्यावरण प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।निर्णायक दल में संयोजक डा. इंद्रजीत सिंह, सह-प्रो. सुधीर नेगी एवं सह-प्रो. अनिल खिगवान रहे। प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया।प्रतियोगिता में संजीव व पंकज ने प्रथम, शिवानी व वीना ने द्वितीय एवं अनिकेत व रमित ने तृतीय स्थान हासिल किया। पांच दिवसीय समारोह के ओवर आल विजेताओं को कार्यक्रम के अंतिम दिन पुरुस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर प्रो.अनिल कुमार,प्रो. शिवाल सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रो. विनीत कमल ने सभी का धन्यवाद किया।तथा विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

chat bot
आपका साथी