प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुनः शुरू किया प्लेसमेंट सेल, विश्वविद्यालय परिसर का निर्माण कार्य जल्‍द हो सकता है शुरू

केंद्रीय विश्वविद्यालय निर्माण के लिए चलाए गए 44 दिन के अनिश्चित कालीन आंदोलन की जीत सुनिश्चित होती दिखाई दे रही है।विद्यार्थी परिषद केंद्रीय विश्वविद्यालय इकाई धर्मशाला के अध्यक्ष वैभव खरवाल ने बताया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों की सभी मांगों को पूरी किया जा रहा है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 01:20 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 01:20 PM (IST)
प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुनः शुरू किया प्लेसमेंट सेल, विश्वविद्यालय परिसर का निर्माण कार्य जल्‍द हो सकता है शुरू
विश्विद्यालय प्रशासन द्वारा प्लेसमेंट सेल को भी पुनः शुरू किया गया है।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा केंद्रीय विश्वविद्यालय निर्माण के लिए चलाए गए 44 दिन के अनिश्चित कालीन आंदोलन की जीत सुनिश्चित होती दिखाई दे रही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केंद्रीय विश्वविद्यालय इकाई धर्मशाला के अध्यक्ष वैभव खरवाल ने बताया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों की सभी मांगों को पूरी किया जा रहा है।

इस पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने बताया कि अभाविप केंद्रीय विश्वविद्यालय इकाई वर्ष 2009 से ही स्थाई परिसर निर्माण के किये आंदोलनरत है व इकाई ने 25 फरवरी 2021 से लेकर 9 अप्रैल 2021 तक अनिश्चित कालीन धरना आंदोलन केंद्रीय विश्वविद्यालय में किया। इस आंदोलन के बीच ही एबीवीपी का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल से भी मिला। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कार्यकर्ताओं को 3 महीने के अंदर निर्माण कार्य शुरू करने का विश्वास भी जताया।

आंदोलन के चलते कैंपस में कैंटीन की सुविधा, वाटर कूलर, कूड़ेदान, बैठने के लिए बैंच, कंप्यूटर टेंडर व छात्रों की अन्य मांगें पूरी की जा चुकी हैं। हाल ही में विश्विद्यालय प्रशासन द्वारा प्लेसमेंट सेल को भी पुनः प्रचलित किया गया। साथ ही सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थाई परिसर निर्माण के लिए हरि झंडी दिखाते हुए देहरा में 81.50 हेक्टेयर भूमि केंद्रीय विश्वविद्यालय के नाम होने वाली है। साथ ही इसी माह प्रशासन भूमि पूजन करने की तैयारी में भी है। वैभव खरवाल ने इसे आंदोलन व एवीवीपी के कार्यकर्ताओं की जीत बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई एवम शुभकामनाएं दी है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद का यह आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है, जब तक स्थाई परिसर का निर्माण नही होगा तब तक विद्यार्थी परिषद अपनी इस लड़ाई को जारी रखेगी।

chat bot
आपका साथी