लग पंचायत में पशुशाला जली रसोईघर को भी हुआ नुकसान

संवाद सूत्र जसवां परागपुर डाडासीबा तहसील के तहत पंचायत लग में वीरवार को तिलक राज की पश्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 05:00 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 05:00 AM (IST)
लग पंचायत में पशुशाला जली 
रसोईघर को भी हुआ नुकसान
लग पंचायत में पशुशाला जली रसोईघर को भी हुआ नुकसान

संवाद सूत्र, जसवां परागपुर : डाडासीबा तहसील के तहत पंचायत लग में वीरवार को तिलक राज की पशुशाला जल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि साथ लगता सुषमा देवी का मकान भी चपेट में आ गया और उनके रसोईघर में नुकसान हुआ है। अग्निकांड में तिलक राज की पशुशाला में रखा चारा व करीब एक लाख की लकड़ी सहित अन्य सामान जल गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

लोगों ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी और कर्मियों ने आधे घंटे के भीतर ही आग पर काबू पा लिया। पंचायत प्रधान सीमा ठाकुर व सचिव विपिन शर्मा ने भी घटनास्थल पर नुकसान का जायजा लिया। पंचायत प्रधान ने इस बावत सूचना पटवारी को दी थी। पशुशाला के साथ सुषमा देवी के रसोईघर का भी सामान जल गया है। पंचायत प्रधान ने बताया कि नुकसान का आकलन पटवारी करेगा और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

chat bot
आपका साथी