नंदपुर नाके पर खड़े पुलिस कर्मचारी को कार सवार ने मारी टक्‍कर, गंभीर हालत में अस्‍पताल में उपचाराधीन

Car Rider Hit Police Personnel नंदपुर में नाके पर खड़ा एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी कार की चपेट में आकर घायल हो गया। गनीमत रही कि कार की टक्कर लगने से पहले उसने अपने आप को संभाल लिया अन्यथा ज्‍यादा चोट लग सकती थी।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 12:34 PM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 12:34 PM (IST)
नंदपुर नाके पर खड़े पुलिस कर्मचारी को कार सवार ने मारी टक्‍कर, गंभीर हालत में अस्‍पताल में उपचाराधीन
नंदपुर में नाके पर खड़ा एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी कार की चपेट में आकर घायल हो गया।

अम्ब, जेएनएन। नंदपुर में नाके पर खड़ा एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी कार की चपेट में आकर घायल हो गया। गनीमत रही कि कार की टक्कर लगने से पहले उसने अपने आप को संभाल लिया, अन्यथा ज्‍यादा चोट लग सकती थी। हादसे के बाद घायल को उसके साथी पुलिस कर्मी सिविल अस्पताल अम्ब में ले गए। एहतियात के तौर पर जांच के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे के करीब थाना अम्ब की ट्रैफिक पुलिस की एक टीम अम्ब-ऊना हाईवे पर पड़ते नंदपुर में नाका लगाकर वाहनों की जांच के लिए खड़ी थी। इस दौरान अम्ब की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार उक्त पुलिस कर्मी ने रोकने का इशारा किया। बताया जा रहा है कि पुलिस को देखकर कार चालक घबरा गया, जिस कारण अनियंत्रित हुई कार की टक्कर लगने से पुलिस कर्मी घायल हो गया।

उधर हादसे की सूचना पाकर सिविल अस्पताल अम्ब में पहुंचे थाना प्रभारी अम्ब रमन चौधरी ने बताया कि पुलिस ने चालक को कार सहित मौके पर ही दबोच लिया है। वहीं कार की टक्कर लगने से पुलिस कर्मी के सिर, मुंह और टांगों पर चोटें आई हैं। जिसे सिविल अस्पताल में उपचार दिलवाने के बाद एहतियात के तौर पर जांच के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी