Kangra Road Accident: मटौर-शिमला हाईवे पर वीरता में पेड़ से टकराई कार, 20 वर्षीय युवक की मौत

Kangra Road Accident मटौर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित वीरता के पास एक सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय युवक की जान चली गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव गाड़ी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कालेज भेज दिया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 09:13 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 09:32 AM (IST)
Kangra Road Accident: मटौर-शिमला हाईवे पर वीरता में पेड़ से टकराई कार, 20 वर्षीय युवक की मौत
मटौर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित वीरता के पास एक सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय युवक की जान चली गई।

कांगड़ा, संवाद सहयोगी। Kangra Road Accident,  मटौर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित वीरता के पास एक सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय युवक की जान चली गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव गाड़ी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कालेज भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार धर्मशाला से कांगड़ा आ रही कार वीरता के पास सीधे पेड़ से जा टकराई। बताया जा रहा है पेड़ से टक्कर इतनी जोरदार हुई कि मौके पर ही कार चालक की मृत्यु हो गई। कांगड़ा ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा भिजवाया। मृतक की पहचान 20 वर्षीय शान शर्मा कांगड़ा निवासी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कार की स्‍पीड अधिक होने के कारण यह हादसा हुआ है। कार चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और सीधे पेड़ के साथ टक्‍कर हो गई। कार में सिर्फ चालक ही सवार था। इसके अलावा अन्‍य कोई सवारी नहीं थी।

निजी वाहन में सवारियां ढोने पर किया चालान

जोगेंद्रनगर। जोगेंद्रनगर में निजी वाहन में सवारियों को ढोने पर टैक्सी चालक बिफर गए हैं। टैक्सी चालकों ने विरोध कर बिना पंजीकरण से सवारियां ढो रहे वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाने के लिए आवाज उठाई। शुक्रवार को मंडी पठानकोट हाइवे पर एक ऐसी वाहन को टैक्सी चालकों ने ऐहजू के नजदीक रोककर विरोध जताया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने निजी वाहन का चालान काट दिया। पुलिस चौकी चौंतड़ा के प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि निजी वाहन में सवारियां ढोने का टैक्सी चालकों ने हाईवे में विरोध किया था। इसलिए मौके पर गई टीम ने वाहन चालक का चालान किया। टैक्सी चालकों का कहना है कि निजी वाहनों में सवारियां ढोकर कुछ लोग  उनकी आजीविका पर डाका डाल रहे हैं।

chat bot
आपका साथी